विविध भारत

केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा- राजीव गांधी के हत्यारे रिहा होने के काबिल नहीं

केंद्र ने अपनी रपट में कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के हत्यारों को रिहा करने से गलत उदाहरण पेश होगा।
2 min read
Aug 10, 2018
Supreme Court
केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा- राजीव गांधी के हत्यारे रिहा होने के काबिल नहीं

नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के हत्यारों को फिलहाल कोई राहत मिलने वाली है। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में कहा कि राजीव गांधी हत्याकांड मामले के दोषियों को रिहा नहीं किया जा सकता और साथ ही कहा कि उन्हें रिहा करने से एक 'खतरनाक उदाहरण' पेश होगा।

राजीव के हत्यारे रिहा होने के काबिल नहीं: केंद्र

केंद्र की तरफ से पेश अतिरिक्त महाधिवक्ता पिंकी आनंद ने जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ से कहा कि केंद्र को तमिलनाडु सरकार का दोषियों को रिहा करने का प्रस्ताव स्वीकार नहीं है। केंद्र ने अपनी रपट में कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री के हत्यारों को रिहा करने से गलत उदाहरण पेश होगा। इस मामले पर न्यायपालिका और कार्यपालिका के विभिन्न मंचों से निर्णय किया गया है और कैदी रिहा के काबिल नहीं हैं।

केंद्र ने तमिलनाडु सरकार के प्रस्ताव को किया खारिज

गृह मंत्रालय द्वारा 18 अप्रैल को लिए गए निर्णय से अवगत कराते हुए आनंद ने कहा कि केंद्र ने राज्य सरकार के प्रस्ताव पर सात दोषियों को रिहा नहीं करने का फैसला किया है। गृह मंत्रालय के निर्णय में कहा गया है कि केंद्रीय जांच ब्यूरो ने 'न्याय के हित' को देखते हुए तमिलनाडु सरकार के प्रस्ताव का विरोध किया है।

हत्या में शामिल थे तीन भारतीय

केंद्र के दस्तावेज के अनुसार कि मामले की समीक्षा और जांच न्यायपालिका और कार्यपालिका के विभिन्न मंचों पर किया गया। दोनों मंचों ने मामले का मूल्यांकन किया और निर्णय लिया। बयान के अनुसार, 'चार विदेशी नागरिक, जिन्होंने 15 अन्य के साथ मिलकर (जिनमें से अधिकतर पुलिस अधिकारी थे) तीन भारतीय नागरिकों की मिलीभगत से इस देश के पूर्व प्रधानमंत्री की जघन्य हत्या की। उन्हें रिहा करने से एक खतरनाक उदाहरण पेश होगा।' केंद्र ने न्यायालय में यह रपट शीर्ष अदालत के उस आदेश के बाद दाखिल किया है, जिसमें केंद्र को तमिलनाडु सरकार के प्रस्ताव पर तीन महीने में जवाब दाखिल करना था।

Published on:
10 Aug 2018 04:45 pm
Also Read
View All
Chhattisgarh News: पद्मश्री डॉ. उषा बारले ने मंत्री राजेश अग्रवाल को बांधी राखी, बोले- यह पवित्र धागा, सुख-दुख में खड़े रहने की देता है प्रेरणा

Surguja Collector: ड्यूटी आवर में निजी प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टरों पर कलेक्टर सख्त, कहा- इनके नर्सिंग होम पर होगी कार्रवाई

Surajpur Incident: खेलते-खेलते माता-पिता को रुला गया 3 साल का कृष्णा, कुएं में तैरती दिखी रस्सी तो खाली किया पानी

आणंद में कांग्रेस ने महंगाई के विरोध में निकाली जनआक्रोश रैली, की नारेबाजी

Teacher’s Protest: शिक्षक बोले- प्रमोशन में टेट अनिवार्य किया तो करेंगे उग्र आंदोलन, अंबिकापुर में 2000 से अधिक ने निकाली टेट मुक्ति महारैली