विविध भारत

चीन से तनाव के बीच राम मंदिर निर्माण योजना हुई निलंबित, न्यास ने कहा- पहले देश की सुरक्षा

India China Tension के बीच निलंबित हुई Ram Madir Nirman योजना राम मंदिर न्यास का बड़ा फैसला, बोले- देश की सुरक्षा पहले
2 min read
• •
Updated: 19 Jun 2020, 3:51 PM IST
Ram Mandir Nirman yojna
भारत-चीन तनाव के बीच निलंबित हुई राम मंदिर निर्माण योजना

नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच ( India China Tension )चल रहा विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। कई दौर की बातचीत के बाद भी अब तक कोई खास हल सामने नहीं आया है। चीन के साथ चल रहे तनाव का असर अब देश के अन्य कामों पर भी दिखने लगा है।

इस बीच राम मंदिर के निर्माण ( Ram Mandir Nirman ) कार्य की योजना बनाने में जुटे राम मंदिर ट्रस्ट ( Ram Mandir Trust ) ने आगे की सभी कदमों पर कुछ समय के लिए रोक लगा दी है। राम मंदिर न्यास ( Ram Mandir Nyas ) ने अयोध्या में मंदिर ( Ayodhya Temple ) का निर्माण कार्य आरंभ करने की योजना निलंबित कर दी है।

भारत और चीन के बीच गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प में देश के 20 जवान शहीद हो गए। वहीं चीन के भी 40 से अधिक सैनिक ढेर हो गए। डेढ महीने से ज्यादा समय से चल रहे इस तनाव के बीच राम मंदिर निर्माण योजना पर भी सीधा असर पड़ा है। राम मंदिर न्यास ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण कार्य शुरू करने की योजना को फिलहाल निलंबित कर दिया है।

चीन के साथ चल रहे तनाव को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। राम मंदिर ट्रस्ट ने कहा है कि मंदिर का निर्माण शुरू करने का फैसला अब हालात की समीक्षा के बाद ही होगा।

ट्रस्ट ने कहा है कि चीन सीमा पर स्थितियां गंभीर हैं, इसलिए देश की रक्षा करना ज्यादा जरूरी है। ट्रस्ट ने चीन से मुठभेड़ में शहीद हुए जवानों को भी श्रद्धांजलि दी।

दोनों देशों के बीच लगातार जारी मेजर जनरल स्तर की वार्ता के बावजूद 15 जून की घटना के बाद एलएसी पर सैनिकों की मौजूदगी बढ़ी ही है। ऐसे में भारत के पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल वीपी मलिक ने चेतावनी दी है कि अगर बातचीत से तनाव कम नहीं हुआ, तो भारत को लद्दाख में चीन से निपटने के लिए तैयार रहना चाहिए, खासकर गलवान घाटी में।
आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल के ऐतिहासिक फैसले के बाद मंदिर निर्माण का कार्य न्यास को सौंपा गया था।
बता दें कि हाल में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की आधिकारिक वेबसाइट का संचालन शुरू किया गया। इस वेबसाइट पर राम मंदिर निर्माण से जुड़ी सारी जानकारियां मिलेंगी। साथ ही, राम लाल की ऑनलाइन आरती के दर्शन भी भक्त यहां कर सकेंगे।

Published on: