विविध भारत

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने केन्द्र की आपत्ति को किया खारिज, दो न्यायाधीशों के नाम की सिफारिश भेजी

सर्वोच्च न्यायालय कॉलेजियम ने की दो न्यायाधीशों के नाम की सिफारिश है। कॉलेजियम ने केंद्र की पुनर्विचार याचिका को खारिज कर दिया है। न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस और न्यायमूर्ति एएस बोपन्ना को पदोन्नत करने की सिफारिश

less than 1 minute read
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने केन्द्र की आपत्ति को किया खारिज, दो न्यायाधीशों के नाम की सिफारिश भेजी

नई दिल्ली।सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने गुरुवार को बंबई हाई कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई और हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति सूर्यकांत को पदोन्नत कर शीर्ष न्यायालय का न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की है। इसके अलावा कॉलेजियम ने न केवल केंद्र की पुनर्विचार याचिका को खारिज कर दिया बल्कि साथ ही न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस और न्यायमूर्ति एएस बोपन्ना को भी पदोन्नत कर सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश बनाने की फिर से सिफारिश की है।

कॉलेजियम ने सीनियरटी पर मेरिट को तरजीह दिए जाने की बात कही। आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने कॉलेजियम की सिफारिश को खारिज कर दिया था। इस दौरान सरकार ने सीनियरटी के आधार पर न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस और न्यायमूर्ति एएस बोपन्ना की सिफारिश पर कॉलेजियम को पुर्नविचार के लिए कहा था। दरअसल, 12 अप्रैल को कॉलेजियम ने झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस अनिरुद्ध बोस और गुवाहाटी हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस एएस बोपन्ना को सर्वोच्च न्यायालय में जज नियुक्त करने की सिफारिश की थी। फिलहाल शीर्ष अदालत में 31 न्यायाधीशों के पद स्वीकृत हैं।

Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.

Updated on:
09 May 2019 02:57 pm
Published on:
09 May 2019 12:39 pm
Also Read
View All
Road accident: Video: सडक़ हादसे में 3 युवकों की मौत, 3 बिजली खंभे से जा टकराए तो 3 को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, 3 घायल

High Court order: लॉटरी सिस्टम से बनीं नगरपालिका अध्यक्ष, हारी उम्मीदवार ने हाईकोर्ट में दी चुनौती, न्यायाधीश ने सुनाया ये फैसला

Action on private schools: अंबिकापुर के इन 2 प्राइवेट स्कूलों पर चला प्रशासन का डंडा, तय दुकानों से महंगी किताबें खरीदने का बनाया था दबाव

SECL viral video: एसईसीएल में अवैध वसूली का वीडियो वायरल, ओवरटाइम ड्यूटी दिलाने 10-12 हजार और संडे को 2000 रुपए एक्सट्रा उगाही

Commits suicide: 3 बच्चों की मौत से दुखी पिता ने की आत्महत्या, कहता था- मेरे बच्चे ही नहीं बचे तो मैं जिंदा रहकर क्या करूंगा