scriptममता के गढ़ में आज गरजेंगे PM मोदी, अमित शाह उत्तर प्रदेश में संभालेंगे चुनावी मोर्चा | PM Narendra modi rally in Uttar pradesh and west bengal today | Patrika News
राजनीति

ममता के गढ़ में आज गरजेंगे PM मोदी, अमित शाह उत्तर प्रदेश में संभालेंगे चुनावी मोर्चा

PM मोदी गुरुवार को पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
मोदी सुबह 10 बजे पश्चिम बंगाल में 2 रैलियां कर पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में वोट मांगेंगे।
अमित शाह उत्तर प्रदेश में एक के बाद एक चार जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

May 09, 2019 / 09:42 am

Mohit sharma

news

ममता के गढ़ में आज गजेंगे PM मोदी, अमित शाह उत्तर प्रदेश में संभालेंगे चुनावी मोर्चा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। भाजपा सूत्रों के अनुसार पीएम मोदी सुबह 10 बजे पश्चिम बंगाल के बांकुरा में रैली करेंगे और फिर पुरुलिया के बाद उत्तर प्रदेश में ताबड़तोड़ तीन रैलियां कर पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में वोट मांगेंगे। वहीं, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का पूरा फोकस और उत्तर प्रदेश पर होगा। अमित शाह यहां एक के बाद एक चार जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

 

https://twitter.com/narendramodi?ref_src=twsrc%5Etfw

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चुनावी कार्यक्रम—

 

https://twitter.com/AmitShah?ref_src=twsrc%5Etfw

इससे पहले पीएम मोदी मोदी ने बुधवार को कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने विमान वाहक पोत आईएनएस विराट और इसके कर्मियों का इस्तेमाल निजी छुट्टियां मनाने के लिए किया था जिस दौरान उनके विदेशी ससुरालवाले उनके साथ थे। राष्ट्रीय राजधानी में मोदी ने अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित एक चुनावी रैली में यह बात कही। उन्होंने कांग्रेस नेताओं के इन आरोपों के जवाब में यह बात कही कि रक्षा बलों का भाजपा राजनैतिकरण कर रही है।

 

Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.

Home / Political / ममता के गढ़ में आज गरजेंगे PM मोदी, अमित शाह उत्तर प्रदेश में संभालेंगे चुनावी मोर्चा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो