विविध भारत

..तो सुषमा स्वराज इस वजह से नहीं लड़ेंगी लोकसभा चुनाव

सुषमा स्वराज वर्तमान में मध्य प्रदेश के विदिशा से सांसद हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी उन्हें राज्यसभा से संसद भेज सकती है।

less than 1 minute read
Sushma Swaraj in parliament

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी की कद्दावर नेता, केंद्रीय मंत्री और मोदी सरकार में सबसे तेजतर्रार नेता सुषमा स्वराज ने अगामी 2019 का चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है। इसके पीछे कयास लगाए जा रहे हैं कि उनका स्वास्थ्य पिछले कुछ समय से ठीक नहीं चल रहा है। हाल ही में उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। तब से सुषमा स्वराज अस्वस्थ्य हैं। कई बार अस्पताल का चक्कर लगा चुकी हैं। सुषमा स्वराज मध्य प्रदेश के विदिशा से सांसद हैं। कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि पार्टी अब उन्हें राज्यसभा के जरिए संसद में भेजेगी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उन्होंने अपने इस फैसले से पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को अवगत करा दिया था।

पार्टी के निर्णय का सम्मान करूंगी

ये भी पढ़ें

इंदौर में बोलीं सुषमा स्वराज- अब नहीं लड़ूंगी अगला लोकसभा चुनाव

सुषमा स्वराज ने मध्य प्रदेश में एक चुनावी सभा के दौरान चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की है। हालांकि उन्होंने पार्टी के ऊपर निर्णय छोड़ दिया है। सुषमा स्वराज ने कहा कि वो चुनाव नहीं लड़ना चाहती लेकिन पार्टी जो निर्णय करेगी उसका मैं सम्मान करूंगी।

फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए जानी जाती हैं सुषमा

सुषमा स्वराज सैम्य, मृदुभाषी और तेजतर्रार नेता हैं। सुषमा स्वराज सोशल मीडिया पर भी बेहद सक्रिय रहती हैं। दुनिया भर में फैले भारतीयों की मदद के लिए वो हमेशा तत्पर रहती हैं। अपने चार साल के कार्यकाल में उन्होंने सैकड़ों फंसे लोगों को बाहर निकाला है। हाल ही में इराक में फंसे लोगों को उन्होंने बाहर निकाला कर सुर्खियां बटोरीं थीं।

ये भी पढ़ें

सुषमा स्वराज का एलान- 2019 में नहीं लडूंगी लोकसभा चुनाव, अभी एमपी के विदिशा से हैं सांसद
Published on:
20 Nov 2018 03:24 pm
Also Read
View All
Hot sunday: रविवार रहा इस सीजन का सबसे गर्म दिन, अंबिकापुर का पारा पहुंचा 41.5 डिग्री, बदलेगा मौसम, बारिश-आंधी के भी आसार

Huge fire in Ambikapur: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग से जला पड़ोसी का घर, 2 व्यवसायियों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

Man climbed on tower: कोर्ट का फैसला सुनते ही 2 बच्चों को किया पत्नी के हवाले, फिर हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया युवक, जानिए वजह

Huge fire in Ambikapur: आग से प्रभावितों को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पहुंचे कलेक्टर के पास, कहा- इन्हें मुआवजा दिलाएं और व्यवसायी पर दर्ज करें एफआईआर

Illegal coal mines: अवैध कोयले की खुदाई करते समय ऊपर से आ गिरा बड़ा पत्थर, दबकर ग्रामीण की मौत, दुर्गंध उठा तो मिली लाश