27 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुषमा स्वराज का एलान- 2019 में नहीं लडूंगी लोकसभा चुनाव, अभी एमपी के विदिशा से हैं सांसद

सुषमा स्वराज का एलान- 2019 में नहीं लडूंगी लोकसभा चुनाव, अभी एमपी के विदिशा से हैं सांसद

less than 1 minute read
Google source verification
mp election

सुषमा स्वराज का एलान- 2019 में नहीं लडूंगी लोकसभा चुनाव, अभी एमपी के विदिशा से हैं सांसद

भोपाल. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अगला लोकसभा चुनाव लड़ने से इंकार किया है। सुषमा स्वराज ने कहा 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में चुनाव नहीं लड़ेंगी। मध्यप्रदेश के इंदौर में प्रचार करने पहुंची सुषमा स्वराज ने इस बात की घोषणा की है उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने के पीछे अपने स्वस्थ का हवाला दिया है। सुषमा स्वराज मध्यप्रदेश के विदिशा लोकसभा सीट से सांसद हैं। दो 2014 में यहां से लगातार दूसरी बार बार सांसद हैं। सुषमा स्वरज मोदी सरकार में विदेश मंत्री भी हैं। बता दें कि स्वराज ६६ साल की हैं।

सुषमा स्वराज इस समय मध्य प्रदेश में हैं। वे विधानसभा के मद्देनजर बीजेपी के प्रचार अभियान में हैं उन्होंने कहा, मैंने पार्टी को अपनी मंशा बता दी है। उन्होंने अपने इस फैसले से पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को अवगत करा दिया था।

कांग्रेस पर बोला था हमला: इंदौर में सोमवार को मीडिा को संबोधित करते हुए सुषमा स्वराज ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साथा धा। उन्होंने कहा था, कांग्रेस पार्टी बड़ी दुविधा में है कि वह राहुल गांधी को किस रूप में जनता के सामने पेश करे। राहुल पर हमला करते हुए उन्होंने कहा था वो कभी वे मंदिर जाते हैं, कभी मानसरोवर और कभी खुद को जनेऊधारी ब्राह्मण कहते हैं। शिवराज सरकार की तारीफ करते हुए कहा मध्य प्रदेश में किसी तरह की सत्ता विरोधी लहर नहीं है। सत्ता विरोधी लहर तब होती, जब सामने कोई आकर्षक नेतृत्व होता है।