विविध भारत

तेज प्रताप ने तलाक की अर्जी लगाने से पहले ऐश्वर्या की सभी फोटो सोशल मीडिया से कर दी डिलीट

तेज प्रताप और ऐश्वर्या के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था, इसलिए तेज प्रताप ने तलाक की अर्जी दाखिल की।
2 min read
Nov 02, 2018
Feature image

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपनी पत्नी से तलाक लेने के लिए शुक्रवार को पटना की एक अदालत में अर्जी दाखिल की है। इस खबर के आने के बाद से बिहार में हलचल मच गया। हालांकि तेजप्रताप ने तलाक लेने का फैसला अचानक नहीं किया। बताया जा रहा है कि तेज प्रताप और ऐश्वर्या के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था। क्योंकि इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि तेजप्रताप सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा एक्टिव रहते हैं और उन्होंने तलाक की अर्जी दाखिल करने से पहले सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म से अपनी शादी की सभी तस्वीरों को डिलीट कर दिया। बता दें कि शादी के बाद तेजप्रताप ने सोशल मीडिया पर एक फोटो डाली थी जो कि काफी वायरल हुई थी। मालूम हो कि तेज प्रताप ने शादी के बाद अपनी पहली तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। तेज प्रताप ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या के साथ यादव परिवार के आधिकारिक बंगले में खिंचाई थी। तस्वीर में ऐश्वर्या और तेजप्रताप साइकिल पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। तेज प्रताप साइकिल चला रहा है जबकि ऐश्वर्या आगे बैठी है और दोनों एक-दूसरे को प्यार भरी नजरों से देख रहे हैं।

29 नवंबर को होगी सुनवाई

आपको बता दें कि तजप्रताप ने पटना सिविल कोर्ट में तलाक की याचिका दायर कर दी है। तेज प्रताप यादव ने 13 (1) (1a) हिंदु मैरेज एक्‍ट के तहत तलाक के लिए अर्जी दी है। अब 29 नवंबर को इस मामले में कोर्ट सुनवाई करेगी। तेज प्रताप ने याचिका में कहा है कि वह ऐश्‍वर्या के साथ नहीं रहना नहीं चाहते हैं। बता दें कि खबर सामने आने के बाद ऐश्वर्या के पिता चंद्रिका राय राबड़ी देवी के सरकारी आवास पर मिलने के लिए पहुंचे। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी और बेटी बेटी ऐश्‍वर्या भी मौजूद थीं। दूसरी तरफ सूचना मिलने के बाद तेज प्रताप की बड़ी बहन और राज्यसभा सांसद मीसा भारती और भोला पासवान भी आवास पर पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि तेज प्रताप यादव और उनकी पत्नी ऐश्‍वर्या के बीच काफी अनबन चल रही थी। हालांकि अब तेज प्रताप यादव ने फैसला लेते हुए पटना की सिविल कोर्ट में अपनी पत्नी ऐश्‍वर्या को तलाक देने के लिए याचिका लगा दी है।

Updated on:
02 Nov 2018 09:27 pm
Published on:
02 Nov 2018 09:27 pm
Also Read
View All
Bear Attack in Surguja: जंगल में खुखड़ी लेने गए ग्रामीण को भालू ने नोंच डाला, रायपुर ले जाते समय मौत, दूसरा घायल

Girl Commits Suicide: सीजीपीएसी की तैयारी करने अंबिकापुर आई युवती ने किया सुसाइड, दूसरी छात्रा ने मकान मालिक को बताया

Surguja Hostel News: हॉस्टल की छात्राओं से रात में मसाज कराने वाली गार्ड की हुई छुट्टी, धुलवाती थी वर्दी, देती थी धमकी

Surajpur School News: स्कूल के गेट पर ताला जडक़र छात्रों ने किया प्रदर्शन, बोले- महिला कर्मी और छात्राओं से अभद्रता करते हैं प्राचार्य

Ambikapur निगम की सामान्य सभा में महापौर मंजूषा भगत के वायरल ऑडियो पर मचा घमासान, विपक्ष ने किया बहिष्कार