विविध भारत

जम्मू कश्मीर: कुलगाम में सेना के कैंप पर आतंकी हमला, एक नागरिक जख्मी

कुलगाम में सेना के कैंप पर आतंकी हमला हुआ है।
less than 1 minute read
ARMy
कश्मीर: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ के दौरान दो आतंकी ढेर

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में विधानसभा भंग की खबरों के बीच आतंकी हमला हुआ है। यहां के कुलगाम में सेना के कैंप पर आतंकी हमले की खबर है। आतंकियों ने 1 राष्‍ट्रीय राइफल्‍स के कैंप पर गोलियां चलाई हैं, जिसका सेना द्वारा मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि इस हमले में एक आम नागरिक घायल हुआ है। सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी की है। सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बता दें कि जिस कैंप पर हमला हुआ है वो स्कॉस्ट रिसर्च सेंटर में मौजूद है।

पुलवामा में शहीद हुआ जवान

इससे पहले गत रविवार को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के काकपोरा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) कैंप पर आतंकी हमला हुआ था। इस हमले में एक जवान शहीद हुआ था। रिपोर्टों के अनुसार रेलवे स्टेशन काकापोरा में सीआरपीएफ पर आतंकवादियों ने गोलीबारी की। सीआरपीएफ इलाक़े में पंचायत चुनावों के लिए आई थी। पुलवामा की ही एक अन्य घटना मे काकापोरा के लारवे क्षेत्र में आतंकवादियों से साथ मुठभेड़ के बाद दो सैनिक घायल हो गए।

Updated on:
22 Nov 2018 01:42 pm
Published on:
22 Nov 2018 09:03 am