विविध भारत

केरल में कोरोना वायरस का तीसरे मामले की पुष्टी, निगरानी बढ़ाई गई

चीन में कहर बरपा रहा कोरोना वायरस (Coronavirus) का प्रकोप चीन में कोरोना के चलते मरने वालों की संख्या बढ़कर 361 पहुंच गई देश के दक्षिण राजय केरल में कोरोना वायरस का तीसरे मामले की पुष्टी

less than 1 minute read
कोरोना वायरस

नई दिल्ली। चीन ( China ) में कोरोना वायरस (Coronavirus) का प्रकोप कहर बरपा रहा है। आलम यह है कि कोरोना के चलते मरने वालों की संख्या बढ़कर 361 पहुंच गई है।

जबकि 14 हजार से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित बताए जा रहे हैं। वहीं, इस जानलेवा वायरस ने भारत में भी दस्तक दे दी है।

देश के दक्षिण राज्य केरल ( Kerala ) में कोरोना वायरस का तीसरे मामले की पुष्टी हुई है।

राज्य की स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ( Kerala Health Minister KK Shailaja ) ने सोमवार को इसकी पुष्टी करते हुए कहा कि संदिग्धों को निगरानी में रखा गया है।

इसके साथ ही भारत ने चीन में फंसे अपने नागरिकों को निकालना शुरू कर दिया है। जबकि मालदीव और ताइवान समेत अन्य देशों ने भी बचाव के कदम उठाए हैं।

हालांकि पाकिस्तान ने वुहान से अपने नागरिकों को निकालने से साफ मना कर दिया है।

आपको बता दें कि भारत में कोरोना वायरस का सबसे पहला मामला गुरुवार को केरल के त्रिशूर में पाया गया था। यहां चीन के वुहान से स्वदेश लौटी एक छात्रा कोरोना से संक्रमित मिली थी।

फिलहाल उसको हॉस्पिटल में रखा गया है। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए पर्याप्त कदम उठाने की बात कही है।

ये भी पढ़ें

कोरोना वायरस की वजह से Asus ROG Phone 2 की सप्लाई रुकी, यहां सेल के लिए उपलब्ध
Updated on:
03 Feb 2020 01:39 pm
Published on:
03 Feb 2020 01:19 pm
Also Read
View All
College Admission: सरगुजा संभाग के सबसे बड़े कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया 1 जून से, स्नातक प्रथम सेमेस्टर के छात्र कर सकते हैं आवेदन

Road Accident: नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से बाइक सवार पुत्र की मौत, मां गंभीर

Ambikapur Weather: नौतपा में प्री-मानसून का नजारा, झमाझम बारिश से अंबिकापुर हुआ कूल, 6 डिग्री लुढक़ा पारा

Naib Tehsildar Beaten Case: राजस्व अधिकारी रहे हड़ताल पर, कलेक्टर से भाजपा विधि प्रकोष्ठ बोला- यह गैर कानूनी, करें कठोर कारवाई

Meteorological: अंबिकापुर मौसम विज्ञान केंद्र में लगा ईआरएम सिस्टम, अब गामा रेडिएशन की रियल टाइम में होगी निगरानी, सीधे बार्क पहुंचेगा डेटा