विविध भारत

नए नोट सामने आने के बाद ये हैं पूरी दुनिया में सबसे खुश, जानिए क्यों

कोल्हापुर के रहने वाले अनंत कासबरदार का कहना है कि मैं आज बहुत प्राउड फील कर रहा हूं, मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरी छोटी सी रचना को नई करेंसी में जगह मिलेगी...

2 min read
Nov 12, 2016
anant khasbardar
नई दिल्ली। स्वच्छ भारत अभियान का लोगो डिजाइन करने वाले अनंत कासबरदार पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा खुश हैं और उनकी खुशी की वजह है नए नोट। जी हां स्वच्छ भारत अभियान का लोगो, जिसमें गांधी जी का चश्मा बना है, अब नए नोटों पर देखने को मिल रहा है।

anant khasbardar






















कोल्हापुर के रहने वाले अनंत कासबरदार का कहना है कि मैं आज बहुत प्राउड फील कर रहा हूं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरी छोटी सी रचना को नई करेंसी में जगह मिलेगी, ये मेरे लिए सरप्राइज है। गत दिवस बैंक ने उनके परिवार को सम्मानित किया और 2000 का नोट मोमेंटो में भी दिया। इससे अनंत एक अलग लेवल पर ही खुश हैं। उन्हें खुशी है कि बतौर कलाकार उनको ऐसा फेम मिला।

anant khasbardar






















गौरतलब है कि 2014 में जब मोदी सरकार ने स्वच्छ भारत अभियान लॉन्च किया था, तो इस स्कीम को प्रमोट करने को लोगो डिजाइन करने का एक कंपीटीशन रखा था। इस कंपीटीशन में अनंत जीते थे। उनका लोगो अभियान की पहचान बना।

anant khasbardar
Published on:
12 Nov 2016 05:43 pm
Also Read
View All