-अनलॉक 4 ( Unlock 4 ) में केंद्र सरकार ने मेट्रो सेवा ( Metro ) को फिर से शुरू करने की अनुमति दे दी है। -इसके अलावा कई और क्षेत्रों में भी छूट दी गई है। इसी कड़ी में अब भारतीय रेलवे ( Indian Railways ) भी कई और ट्रेनों का संचालन कर सकता है। -त्योहारों के मद्देनजर रेलवे करीब 100 और नई ट्रेनें चालने की तैयारी कर रहा है। -बता दें कि फिलहाल सभी नियमित ट्रेनों पर रोक लगी हुई है।
नई दिल्ली।
अनलॉक 4 ( Unlock 4 ) में केंद्र सरकार ने मेट्रो सेवा ( Metro ) को फिर से शुरू करने की अनुमति दे दी है। इसके अलावा कई और क्षेत्रों में भी छूट दी गई है। इसी कड़ी में अब भारतीय रेलवे ( Indian Railways ) भी कई और ट्रेनों का संचालन कर सकता है। त्योहारों के मद्देनजर रेलवे करीब 100 और नई ट्रेनें चालने की तैयारी कर रहा है। बता दें कि फिलहाल सभी नियमित ट्रेनों पर रोक लगी हुई है।
वहीं, केवल 230 स्पेशल ट्रेनों ( Special Trains ) का ही संचालन हो रहा है। यात्रियों की मांग को देखते हुए अब रेलवे अन्य 100 स्पेशल ट्रेनें शुरू कर सकता है। यह ट्रेनें इंटरस्टेट चलेंगी और इंफ्रास्टेट भी होंगी। हालांकि, इसके लिए रेल मंत्रालय ( Ministry of Railways ) को गृह मंत्रालय से अनुमति का इंतजार है।
100 और नई ट्रेनों का संचालन
रेलवे सूत्रों के मुताबिक, धीरे-धीरे हालात सामान्य होने के साथ ही चरणबद्ध तरीके से रेल सेवाएं शुरू होगी। यात्रियों की डिमांड और कोविड के हालात को देखते हुए ट्रेनें चलाई जाएगी। केंद्र सरकार ने अनलॉक 4 के तहत सितंबर के दूसरे सप्ताह से मेट्रो रेल सेवाओं को शुरू करने की अनुमति दे दी। लेकिन, त्योहर के सीजन में रेलवे और 100 स्पेशल ट्रेनें शुरू कर सकता है।
22 मार्च से बंद हैं ट्रेनों का संचालन
आपको बता दें कि 22 मार्च को लॉकडाउन के साथ ही ट्रेनों का संचालन बंद है। इसके बाद जहां तहां फंसे प्रवासी मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए 1 मई से श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई गई। इसके बाद फिर अनलॉक में कुछ स्पेशल ट्रेनें शुरू की गई।
बंद होने से रेलवे को फटका
कोरोना काल में बंद पड़ी ट्रेनों के कारण रेलवे को करोड़ों का फटका लगा है। रिपोर्ट के अनुसार, इस साल मार्च से 1.78 करोड़ से ज्यादा टिकट रद्द किए हैं, जिससे दौरान 2,727 करोड़ रुपये की रकम वापस की गई। रेलवे ने 25 मार्च से ही अपनी यात्री ट्रेन सेवाएं स्थगित कर दी थी।