विविध भारत

Weather Forecast : दिल्ली-एनसीआर में हो सकती है झमाझम बारिश, पंजाब में उमस से लोग परेशान

Bihar और Assam में बाढ़ से हालात और ज्यादा गंभीर। Delhi-NCR के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का पूर्वानुमान। Punjab-Haryana में उमस से लोग परेशान।

2 min read
Delhi-NCR के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का पूर्वानुमान है।

नई दिल्ली। बिहार और असम ( Bihar and Assam ) में भारी बारिश ( Heavy rain ) और बाढ़ से उत्पन्न प्राकृतिक आपदा ( Natural Calamity ) के बीच दिल्ली-एनसीआर ( Delhi-NCR ) समेत उत्तर-पश्चिम भारत ( North-West India ) में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। भारतीय मौसम विभाग ( India Meteorological Department ) के मुताबिक मंगलवार और बुधवार को दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश हो सकती है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ( IMD ) के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को छिटपुट बारिश जारी रहेगी। दिल्ली एनसीआर के मध्य दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, शाहदरा, मुंडका, रोहिणी, बवाना, गुरुग्राम,फरीदाबाद, हापुड़, गाजियाबाद और आस-पास के इलाकों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश ( rain ) हो सकती है।

मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार को दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर-पश्चिम भारत ( North-West India ) में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

दूसरी तरफ पंजाब तथा हरियाणा ( Punjab and Haryana ) में उमस की वजह से रविवार को लोग परेशान रहे। हालांकि तापमान ( Temperature ) सामान्य रहा लेकिन उमस की वजह से लोगों ने बेचैनी महसूस की। चंडीगढ़ में तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 35.4 डिग्री सेल्सियस रहा। पंजाब ( Punjab ) के पटियाला में तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 36.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

असम में बाढ़ और भूस्खलन से 128 की मौत

दूसरी तरफ असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ( ASDMA ) ने अपनी बाढ़ संबंधी नियमित रिपोर्ट में बताया है कि बाढ़ की वजह से राज्य के अलग-अलग खेत्रों में 5 और लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही अब बाढ़ की वजह 102 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा असम में 26 लोगों की मौत भूस्खलन ( Landslide ) के कारण हुई।

इसके साथ ही अब देश के अधिकांश हिस्सों में मानसून ( Monsoon ) अपने पीक पर पहुंच गया है। एक तरफ देश के कुछ राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है दूसरी तरफ बाढ़ के कहर ने लोगों की जान खतरे में है।

बिहार और असम में बाढ़ से 40 लाख लोग प्रभावित

बिहार में बाढ़ के हालात रविवार को और ज्यादा गंभीर हो गया। बाढ़ प्रभावित एक दर्जन से ज्यादा जिलों लाखों लोग फंसे हुए हैं। असम और बिहार में बाढ़ से लगभग 40 लाख लोग प्रभावित हैं। इन लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी राहत कार्य में जुटे हुए हैं।

Updated on:
27 Jul 2020 08:18 am
Published on:
27 Jul 2020 08:14 am
Also Read
View All
Medical college Ambikapur: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 6-बेडेड हाई डिपेंडेंसी यूनिट शुरू, गंभीर मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा, ये हैं विशेषताएं

CM unveiled statues: मुख्यमंत्री ने स्व. पंडित रविशंकर त्रिपाठी और शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमाओं का किया अनावरण, कही ये बातें

CM in Kisan Sammelan: लुंड्रा में किसान सम्मेलन में शामिल हुए CM विष्णु देव, कहा- भाजपा सरकार ने की किसानों की चिंता, कांग्रेस पर कसा तंज

Expensive books in private schools: शहर के अधिकांश प्राइवेट स्कूल चला रहे महंगी किताबें, DEO की बैठक में हुई पुष्टि, दिए ये 5 निर्देश

Aadhar-based attendance: सरकारी दफ्तरों में अब आधार-बेस्ड हाजिरी अनिवार्य, लेट आने वालों को कलेक्टर ने दी ये चेतावनी