विविध भारत

Weather Update : दिल्ली एनसीआर में छाया रहा घना कोहरा, आने वाले दिनों में सर्दी से राहत उम्मीद ज्यादा

हवा की दिशा बदलने से तापमान में बढ़ोतरी के संकेत। कोहरे से सुबह के समय विजिबिलिटी कम रहने की उम्मीद।

less than 1 minute read
अगामी कुछ दिनों तक एक तरफ कोहरा सताएगा तो दूसरी तरफ ठंड से मिलेगी राहत।

नई दिल्ली। दिल्ली एनसीआर में आज भी घना कोहरा छाया रहा। बारापुला फ्लाईओवर, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, आईटीओ, इंडिया गेट व अन्य इलाकों में विजिबिलिटी भी कम रही। दिल्ली में रविवार की सुबह घने कोहरे का असर रेल और हवाई सेवाओं पर भी दिखा।

भारत मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 21 जनवरी तक कोहरा दिल्ली एनसीआर के लोगों को सताएगा लेकिन तापमान बढ़ने से लोगों को ठंड की ठिठुरन से राहत मिलेगी।

आईएमडी के मुताबिक सोमवार से दिल्ली में हवा पूर्व दिशा की तरफ से रहेगी। इसके चलते दिल्ली के तापमान में दो से तीन डिग्री तक का इजाफा हो सकता है। अभी तक देश की राजधानी में आने वाली हवा उच्च हिमालयी क्षेत्र की तरफ से या फिर राजस्थान की तरफ आ रही थी। इन दोनों ही दिशाओं से आने वाली हवा वहां की ठंड अपने साथ लेकर आ रही थीं। लेकिन, सोमवार से हवा की दिशा बदलेगी और मुख्यतः पूर्वी हवाएं अपने साथ गर्मी लेकर आएंगी। इससे तापमान में इजाफा होगा।

Updated on:
17 Jan 2021 09:14 am
Published on:
17 Jan 2021 09:10 am
Also Read
View All
Water crisis in Mainpat: Video: मैनपाट में 100 बस्तियों के लोग पी रहे नदी-नाले का गंदा पानी, सीएम ने कलेक्टर को लगाया फोन, कहा- जल्दी व्यवस्था करो

Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग