Airtel और Vodafone-Idea ने फ्री-इनकमिंग सेवा 2018 से बंद कर दी है। ऐसे में सभी यूजर्स को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
नई दिल्ली: भारती airtel और Vodafone-Idea ने अपने ग्राहकों की फ्री-इनकमिंग सेवा 2018 से बंद कर दी है। ऐसे में सभी यूजर्स को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि कंपनी अपने यूजर्स के लिए मिनिमम रिचार्ज पेश किया है, जिसकी कीमत 35 रुपये, 65 रुपये और 95 रुपये है। अगर कोई यूजर्स इस प्लान को नहीं रिचार्ज करता है तो कंपनी आउटगोइंग कॉल्स और इनकमिंग कॉल्स को बंद कर दे रही है। इसके अलावा एयरटेल ने 23 रुपये का भी प्लान पेश किया है। हालांकि इस प्लान की उन लोगों को जरूरत नहीं है जो अक्सर अपना फोन रिचार्ज करवाते रहते हैं।
सबसे पहले बात करते हैं Airtel के 23 रुपये रिचार्ज प्लान की तो इसकी वैधता 28 दिनों की है। यानी हर दिन के लिए आपको 1 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। इस पैक के लिए यूजर्स को लोकल और एसटीडी कॉलिंग के लिए 2.5 पैसा प्रति सेकेंड, लोकल SMS के लिए 1 रुपये और नैशनल SMS के लिए 1.5 रुपये देने पड़ेंगे।
मिनिमम रिचार्ज पैक्स
गौरतलब है कि Airtel और Vodafone-Idea के 35 रुपये, 65 रुपये और 95 रुपये का मिनिमम रिचार्ज प्लान है। 35 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को 26 रुपये का टॉकटाइम मिलता है साथ ही 100MB डेटा का भी लाभ मिलेगा। वहीं कॉलिंग के लिए 1 पैसा प्रति सेकंड के हिसाब से वसुला जाएगा। वहीं, 65 रुपये वाले प्लान में 55 रुपये का बैलेंस और 200MB डाटा मिलेगा। इसके अलावा यूजर्स के कॉलिंग के लिए 1 पैसा प्रति सेकंड का चार्ज लिया जाएगा। इसके अलावा 95 रुपये वाले प्लान में 95 रुपये का फुल टॉकटाइम और 500MB डाटा मिलता है और 30 पैसा प्रति मिनट का कॉलिंग चार्ज लगेगा।
गौरतलब है कि हाल ही में इन कंपनियों ने फ्री-इनकमिंग सेवा बंद की है, जिसकी वजह से यूजर्स का काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। ट्राई के रिपोर्ट के मुताबिक अक्टूबर 2018 में सबसे ज्यादा ग्राहक रिलायंस जियो और बीएसएनएल ने जोड़े हैं और वहीं एयरटेल और वोडाफोन भी काफी पीछे हैं। अक्टूबर 2018 में जियो ने अकेले 1 करोड़ से अधिक नए ग्राहक जोड़े हैं। इससे पहले जियो यूजर्स की संख्या 25.22 करोड़ थी जो अब 26.27 करोड़ हो गई है।