मोबाइल

Disney+ Hotstar और Amazon Prime एक साल तक मिलेगा फ्री में, बस करना होगा ये काम

इस रिपोर्ट में हम आपको Airtel, Jio और Vi के कुछ जबरदस्त पोस्टपेड प्लान्स की जानकरी दे रहे हैं जोकि आपके लिए काफी अच्छे साबित हो सकते हैं।

2 min read
Apr 09, 2022

इस समय बाजार में Airtel, Jio और Vi के कई अच्छे पोस्टपेड प्लान मौजूद हैं जोकि ग्राहकों की जरूरत के हिसाब से सेट किये गये हैं। छोटे प्लान से लेकर महंगे प्लान तक इस समय देखने को मिल रहे हैं। वैसे महंगे पोस्टपेड प्लान लेने में कई फायदे भी मिलते हैं जोकि कई अच्छे ऑफर्स के साथ आते हैं। इस रिपोर्ट में हम आपको Airtel, Jio और Vi के कुछ जबरदस्त पोस्टपेड प्लान्स की जानकरी दे रहे हैं जोकि आपके लिए काफी अच्छे साबित हो सकते हैं। इन प्लान्स में आपको एक साल के लिए Disney+ Hotstar और Amazon Prime फ्री मिलेगा ।

Airtel का 999 रुपये वाला प्लान

एयरटेल के इस टेल्को फैमिली इन्फिनिटी 999 प्लान में किया अच्छे ऑफर्स दिए जा रहे हैं । इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉल और रोजाना 100SMS की सुविधा तो मिलती है ही है साथ ही इसमें 200GB तक रोलओवर के साथ 150GB मासिक डेटा मिलता है। हैं। यह प्लान एयरटेल थैंक्स प्लेटिनम रिवॉर्ड्स के साथ आता है जिसमें बिना किसी अतिरिक्त लागत के एक साल के लिए Amazon Prime मेंबरशिप के साथ-साथ बिना किसी अतिरिक्त कीमत के एक साल के लिए Disney+ Hotstar VIP मेंबरशिप भी शामिल है। इसके अलावा इसमें एयरटेल एक्स-स्ट्रीम ऐप प्रीमियम और विंक प्रीमियम शामिल है।

Jio का 799 रुपये वाला प्लान

इस पोस्टपेड प्लान साथ दो एडिशनल सिम कार्ड प्रदान करता है। प्लान कुल 150GB डेटा प्रदान करता है और 200GB के डेटा रोलओवर के साथ आता है। जियो के इस 799 रुपये का प्लान के साथ Netflix, एक साल के Amazon Prime Video और Disney+ Hotstar समेत कई ओटीटी सब्सक्रिप्शन मिलते हैं।

Vi का 699 रुपये वाला प्लान

वोडाफोन आइडिया (Vi) के इस प्लान में हर महीने 100 SMS के साथ अनलिमिटेड डेटा मिलता है। यह प्लान कई एडिशनल बेनिफिट्स के साथ आता है जैसे कि Amazon Prime (Video, Music & Shopping) की 1 साल की मेंबरशिप, 1 साल के लिए Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन और वीआई मूवीज और टीवी का सब्सक्रिप्शन।

Updated on:
09 Apr 2022 04:16 pm
Published on:
09 Apr 2022 04:12 pm
Also Read
View All