मोबाइल

मात्र Rs 299 में मिल रहा है 8000 का Panasonic P55 Max, साथ में 30GB डेटा फ्री

Panasonic P55 Max एक दमदार स्मार्टफोन है जिसमें 5000 mAH बैटरी लगी है।

less than 1 minute read
Jul 22, 2017
panasonic p55 max
नई दिल्ली। Panasonic ने हाल ही में अपना नया स्मार्टफोन P55 Max लॉन्च किया था। कंपनी ने इसे 8499 रुपए की कीमत में उतारा है। लेकनि अभी यह स्मार्टफोन मात्र 299 रुपए की कीमत में खरीदा जा सकता है। इतना ही नहीं बल्कि इस हैंडसेट को ईएमआई पर भी खरीदने का ऑफर है। इस स्मार्टफोन में
3GB रैम और 5.5 इंच की डिस्प्ले स्क्रीन है। यदि आप यह फोन रिलायंस जिओ आॅफर के साथ लेते हैं तो साथ में 30GB 4G डेटा भी फ्री मिलेगा।



फ्लिपकार्ट पर है सेल
इस फोन की डिस्काउंट के साथ फ्लिपकार्ट सेल निकाली गई है जिस पर 8000 रुपए का का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। इसका मतलब ये है कि यदि आप अपना पुराना स्मार्टफोन देकर नया Panasonic P55 Max खरीदते हैं तो आपको 8000 रुपए तक कम देने होंगे। इसके अलावा एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीददारी करने पर 200 रुपए का अतिरिक्त डिस्काउंट अलग से मिल रहा है। यदि आप दोनों ऑफर लेते हैं तो आपको यह स्मार्टफोन मात्र 299 रुपए में ले सकते हैं।


Read More: Reliance JioPhone के ये 15 Features 10 हजार के फोन को भी देते हैं मात


Panasonic P55 Max के खास फीचर्स
Panasonic P55 Max में 5.5 इंच की एचडी डिस्प्ले स्क्रीन, 1.25 गीगाहर्ड्ज का क्वाडकोर मीडियाटेक MTK6737 प्रोसेसर, 3GB की रैम और 16GB इंटरनल मेमोरी है। इसमें 128GB तक का माइक्रोएसडी कार्ड लगता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
Published on:
22 Jul 2017 11:18 am
Also Read
View All