मोबाइल

Samsung Galaxy A8 Plus पर मिल रहा भारी डिस्काउंट, जानें ऑफर्स

इस सेल में Galaxy A8 Plus को अच्छी छूट के साथ खरीदा जा सकता है।

2 min read
Samsung Galaxy A8 Plus पर मिल रहा भारी डिस्काउंट, जानें ऑफर्स

नई दिल्ली: ई-कॉमर्स साइट Amazon पर ग्रेट इंडिया फेस्टीवल सेल की शुरुआत हो चुकी है। अमेज़न की यह 24 अक्टूबर से लेकर 27 अक्टूबर तक चलेगी। 4 दिनों की इस सेल में स्मार्टफोन्स के अलावा कई प्रोडक्ट्स पर मिल रहे भारी डिस्काउंट का लाभ उठाया जा सकता है। अगर आप Samsung का कोई बेहतरीन स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो इस सेल में Galaxy A8 Plus को अच्छी छूट के साथ खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy A8 Plus कीमत और ऑफर्स

Galaxy A8 Plus की कीमत 32,990 रुपये है लेकिन सेल के दौरान इसे मात्र 21,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। यानी ग्राहकों को 11,000 हजार रुपये का फायदा मिलेगा। अगर ग्राहक आईसीआईसाई बैंक और सीटी बैंक के क्रेडिट कार्ड से भुगतान करते हैं तो उन्हें 2,000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक मिलेगा।

Samsung Galaxy A8 Plus स्पेसिफिकेशंस

इसमें 6 इंच फुल-HD+ (1080x2220 पिक्सल) डिस्पले स्क्रीन 18.5:9 रेशियो के साथ दी गई है। इसमें सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह हैंडसेट दो 2.2GHz कोर और 1.6GHz कोर के साथ ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है। इस हैंडसेट में f/1.7 अपर्चर के साथ PDAF 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। कंपनी ने इसके फ्रंट में f/1.9 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप दिया है। इस स्मार्टफोन के बैक में फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। यह स्मार्टफोन सैमसंग पे फीचर को सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.1.1 नॉगट ओएस पर काम करता है। इसमें 6GB रैम के साथ 64GB की इंटरनल मेमोरी दी गई है। इसकी मेमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256GB तक बढ़ाया जा सकता है।

कंपनी ने इस स्मार्टफोन में 3500mAh की बैटरी दी है। Galaxy A8+ (2018) में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है जिसकी वजह से यह जल्दी चार्ज होता है। कनेक्टिविटी फीचर्स के तौर पर इसमें Wi-Fi 802.11a/b/g/n/ac, Bluetooth 5.0 और LE, NFC, USB Type-C, GPS और GLONASS सपोर्ट दिया गया है। इस स्मार्टफोन में फेस अनलॉक फीचर दिया गया है।

Published on:
24 Oct 2018 03:44 pm
Also Read
View All