मोबाइल

अनलिमिटेड स्टोरेज के साथ लांच हुआ गूगल का पहला फोन पिक्सल, बुकिंग 13 से

गूगल का पहला स्मार्टफोन गूगल पिक्सल लांच हो गया है। इस फोन की प्री-बुकिंग 13 अक्टूबर से शुरू होगी...

2 min read
Oct 05, 2016
google pixel smartphones
नई दिल्ली। गूगल का पहला स्मार्टफोन गूगल पिक्सल लांच हो गया है। अनलिमिटेड स्टोरेज और जबरदस्त कैमरे के साथ लांच इस फोन की प्री-बुकिंग 13 अक्टूबर से शुरू होगी। ये फोन दो मॉडल्स, Pixel और Pixel XL, में उपलब्ध होगा। इन पिक्सल स्मार्टफोन्स को ताइवान की टेक कंपनी एचटीसी की ओर से तैयार किया जाएगा।



गूगल के ये फोन फ्लिपकार्ट, रिलायंस डीजिटल और क्रोमा में उपलब्ध होंगे। गूगल के इस फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। गुगल पिक्सल में 5 इंच का 1080hd का डिस्प्ले दिया गया है। वहीं पिक्सल एक्सएल में 5.5 इंच का क्वड एचडी पैनल का डिस्प्ले दिया गया है दोनों पिक्सल फोन में 821 स्नैपड्रैगन प्रोसेसर लगा है। वहीं ये दोनों फोन गूगल के एन्ड्रोइड सॉफ्टवेयर पर चलेगा। यह ब्लैक, ब्लू और सिल्वर कलर्स में उपलब्ध होंगे। 13 क्टूबर से इसे आप बुक कर सकेंगे और इसकी बिक्री 20 ऑक्टूबर से होने की उम्मीद है।

google pixel

गूगल पिक्सल स्मार्टफोन की बैटरी भी जोरदार होगी। इस स्मार्टफोन को आप महज 15 मिनट की चार्जिंग पर 7 घंटे तक चला सकेंगे। यही नहीं इसमें विडियो देखने का भी अपना मजा होगा। विडियो को स्पष्ट तौर पर देखने की सुविधा के लिए विडियो स्टेबलाइजेशन की सुविधा भी होगी। गूगल ने दावा किया कि पिक्सल के कैमरे से सबसे कम समय में तस्वीर ली जा सकेगी।

पिक्सल XL में 3450 Mah की दमदार बैटरी दी गई है। गूगल अपने कस्टमर्स को इस फोन के साथ अनलिमिटेड क्लाउड स्टोरेज दे रहा है। इसके लिए आपको अपनी फाइल या नी वीडियो को कंप्रेस करने की जरुरत नहीं होगी।

भारत में पिक्सल के 32GB वेरिएंट की कीमत 57,000 रुपए रखी गई है, जबकि फोन का 128GB वेरिएंट 66,000 रुपए में मिलेगा। पिक्सल XL के 32GB वेरिएंट की कीमत 67,000 और 128GB वेरिएंट की कीमत 76,000 तय की गई है।
Published on:
05 Oct 2016 03:04 pm
Also Read
View All