मोबाइल

Happy Republic Day 2022: Google ने खास डूडल बनाकर दी भारतीय यूजर्स को गणतंत्र दिवस की बधाई

Happy Republic Day 2022: Google ने 73वें Republic Day 2022 के खास अवसर को ध्यान में रखकर डूडल बनाया है। इस डूडल में भारत की संस्कृति और विरासत को दर्शाया गया है। इसमें ऊंट, हाथी, घोड़े, कबूतर, ढोलक और तिरंगे को देखा जा सकता है।

2 min read
Jan 26, 2022
google

दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनी गूगल (Google) ने 73वें गणतंत्र दिवस (Republic Day 2022) के खास अवसर को ध्यान में रखकर डूडल बनाया है। इस डूडल में भारत की संस्कृति और विरासत को दर्शाया गया है। इसमें ऊंट, हाथी, घोड़े, कबूतर, ढोलक और तिरंगे को देखा जा सकता है। इस डूडल पर क्लिक करने पर यूजर्स को गणतंत्र दिवस से संबंधित जानकारी भी मिलेगी।

आपको बता दें कि गूगल ने 72वें गणतंत्र दिवस पर भी डूडल बनाया था, जिसमें विभिन्न संस्कृतियों की झलक दिखाई गई थी। इससे पहले 71वें गूगल ने देश की संस्कृति से संबंधित डूडल बनाया था, जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया था।

गणतंत्र दिवस का इतिहास:

गणतंत्र दिवस के इतिहास बेहद रोचक है। एक स्वतंत्र गणराज्य बनने और देश में कानून का राज स्थापित करने के लिए संविधान को 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान सभा द्वारा अपनाया गया और 26 जनवरी 1950 को इसे एक लोकतांत्रिक सरकार प्रणाली के साथ लागू किया गया। साल 1929 की दिसंबर में लाहौर में पंडित जावरहलाल नेहरू की अध्यक्षता में कांग्रेस का अधिवेशन किया गया था। इस अधिवेशन में प्रस्ताव पारित करते हुए इस बात की घोषणा की गई कि यदि अंग्रेज सरकार द्वारा 26 जनवरी 1930 तक भारत को डोमीनियन का दर्जा नहीं दिया गया तो भारत को पूर्ण रूप से स्‍वतंत्र देश घोषित कर दिया जाएगा।

ये है दुनिया का सबसे लंबा लिखित संविधान:

भारतीय संविधान 2 साल 11 माह और 18 दिन में लिखा गया। डॉ. भीमराव आम्बेडकर ने ड्राफ्टिंग कमेटी का नेतृत्व किया। यह दुनिया का सबसे लंबा लिखित संविधान है, जिसमें 444 अनुच्छेद 22 भागों व 12 अनुसूचियों में बांटा गया था। इसमें 'स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व' की अवधारणा फ्रांसीसी संविधान से प्रेरित है जबकि पंचवर्षीय योजना की प्रेरणा सोवियत संघ के संविधान से ली गई।

Published on:
26 Jan 2022 09:46 am
Also Read
View All