मोबाइल

मोटोरोला ने उतारा 5000mAh बैटरी वाला फोन, जानिए कीमत

नई दिल्ली। देश में अपनी मोटो सीरीज का विस्तार करते हुए लेनोवो की स्वामित्व वाली कंपनी मोटोरोला ने बुधवार को ‘मोटो ई4’ और ‘मोटो ई4 प्लस’ स्मार्टफोन लांच कियाा है। ‘मोटो ई4 प्लस’ फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव रूप से 12 जुलाई से 9,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है तथा इसके साथ जियो और आइडिया के […]

less than 1 minute read
Jul 13, 2017
moto e4 plus
moto e4 plus
नई दिल्ली। देश में अपनी मोटो सीरीज का विस्तार करते हुए लेनोवो की स्वामित्व वाली कंपनी मोटोरोला ने बुधवार को 'मोटो ई4' और 'मोटो ई4 प्लस' स्मार्टफोन लांच कियाा है। 'मोटो ई4 प्लस' फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव रूप से 12 जुलाई से 9,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है तथा इसके साथ जियो और आइडिया के प्लान लांच ऑफर के रूप में दिए जा रहे हैं। वहीं, 'मोटो ई4' सभी प्रमुख रिटेल स्टोरों पर 12 जुलाई से 8,999 रुपये की कीमत में उपलब्ध कराया गया है।



मोटो ई4 प्लस के फीचर्स
'मोटो ई4 प्लस' का सबसे प्रमुख फीचर इसकी विशाल 5,000 एमएएच क्षमता वाली बैटरी है, जो लंबे समय तक चलती है और फास्ट चार्जिंग का समर्थन करती है। इसमें 5.5 इंच की एचडी डिस्प्ले, 13 मेगापिक्सल पिछला कैमरा (सिंगल एलइडी फ्लैश के साथ) और 5 मेगापिक्सल का अगला कैमरा 'पार्टी फ्लैश' के साथ है। 'मोटो ई4 प्लस' में तीन स्लॉट दिया गया जिसमें दो सिमकार्ड के लिए तथा एक मेमोरी कार्ड के लिए है। यह 4जी/वीओएलटीई नेटवर्क का समर्थन करता है। 'मोटो ई4 प्लस' में एमटी6737 क्वैड कोर 1.3 गीगाहट्र्ज का प्रोसेसर है जो 3 जीबी रैम/32 जीबी रोम के साथ है।




मोटो ई4 के फीचर्स
'मोटो ई4' एमटी6737 क्वैड-कोर 1.3 गीगाहट्र्ज प्रोसेसर से लैस है। इसमें 2 जीबी रैम और 16 जीबी रोम है, जिसे मेमोरी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें 2,800 एमएएच की बैटरी लगी है। 'ई4' 5 इंच एचडी डिस्प्ले और 8 मेगापिक्सल का पिछला कैमरा एलइडी फ्लैश के साथ तथा 5 मेगापिक्सल का अगला कैमरा सेल्फी फ्लैश के साथ है। दोनों ही डिवाइसें एंड्रायड के नॉगट 7.1.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है।
Published on:
13 Jul 2017 12:06 pm