मोबाइल

1 लाख से ज्यादा कीमत वाला Moto Razr भारत में लॉन्च, 2 अप्रैल से शुरू होगी सेल

Moto Razr भारत में लॉन्च 1 लाख रुपये से ज्यादा होगी Motorola Razr की कीमत Snapdragon 710 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल

less than 1 minute read
Motorola Razr launch in India Today Check specifications
Motorola Razr

नई दिल्ली: Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी मोटोरोला ने भारत में Moto Razr को लॉन्च कर दिया है। Moto Razr को भारत में एक स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसमें 6GB रैम के साथ 128GB की इंटरनल मेमोरी दी गयी है, जिसकी कीमत 1,24,999 रुपये रखी है। फोन Noir Black कलर वेरिएंट में बिकेगा। ग्राहक फोन को 2 अप्रैल से ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart से खरीद सकते हैं। अगर ऑफर्स की बात करें तो Citi Bank के कार्ड से पेमेंट करने पर यूजर्स को 10,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। वहीं Reliance Jio यूजर्स को डबल डाटा का लाभ मिलेगा।

Motorola Razr Specifications

इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 710 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है और फोन Android 9 Pie बेस्ड OS पर रन करता है। हैंडसेट में दो डिस्प्ले दिया गया है। फोन को फोल्ड बंद करने पर 2.7-इंच की G-OLED डिस्प्ले दी गयी है जिसका रिजॉल्यूशन 600×800 पिक्सल्स है और इसका आस्पेक्ट रेशियो 4:3 है। स्क्रीन के ठीक नीचे 16-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। सेल्फी खींचते समय इसके आगे दी गई छोटी स्क्रीन व्यूफांडर का काम करती है। इसमें अल्ट्रा वाइड एंगल या डेप्थ सेंसर नहीं दिया गया है, लेकिन इसका सिंगल कैमरा पोट्रेट मोड के साथ आता है।

Motorola Razr Foldable Phone को ओपन करने पर 6.2-इंच की pOLED डिस्प्ले मिलेगी, जिसका रिजॉल्यूशन एचडी है और वो 2142 x 876 पिक्सल्स से लैस है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 21:9 है। फोन के अंदर में 5-मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा दिया है। बता दें कि फोन में 3.5mm हैडफोन जैक नहीं दिया गया है। इसमें यूजर्स ब्लूटूथ और Type-C सपोर्टेड ईयफोन का इस्तेमाल कर सकते है। स्मार्टफोन में eSIM कनेक्टिविटी के साथ फिंगरप्रिट सेंसर भी दिया गया है और पावर के लिए 2510mAh की नॉन-रिमूवेबल बैटरी दी गयी है जो 15W TurboPower चार्जिंग के साथ है।

Updated on:
16 Mar 2020 02:03 pm
Published on:
16 Mar 2020 11:03 am