मोबाइल

BSNL ने इस प्लान की वैधता 65 दिनों के लिए घटाई, मिलेंगे ये बेनिफिट्स

BSNL ने 1,188 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की वैधता 65 दिनों के लिए घटाई इस पैक की उपलब्धता 31 मार्च 2020 तक के लिए बढ़ाया
less than 1 minute read
Now BSNL Rs 1,188 prepaid plan with 300 days validity
BSNL Data Plan

नई दिल्ली: भारत संचार निगम लिमिटेड ( BSNL ) यूजर्स के लिए एक बुरी खबर है। कंपनी ने अपने 1,188 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की वैधता घटा दी है। इस प्लान में यूजर्स को अब 365 दिनों की जगह 300 दिनों की वैधता मिलेगी। बीएसएनएल ने अपने इस पैक पहले 21 जनवरी तक के लिए पेश किया था, लेकिन अब इस पैक की उपलब्धता को 31 मार्च 2020 तक कर दिया गया है।

बता दें कि 1,188 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को जुलाई 2019 में लॉन्च किया गया था। इस पैक में पहले की तरह ही बेनिफिट्स मिलेंगे। इस प्लान में हर दिन 250 मिनट मुफ्त वॉयस कॉलिंग, कुल 5 जीबी डेटा और 1,200 फ्री एसएमएस का लाभ मिलेगा। इस प्लान का फायदा नए और पुराने दोनों यूजर्स ले सकते हैं। हालांकि इसे केवल चेन्नई और तमिलनाडु सर्कल में पेश किया गया है।

गौरतलब है हाल ही में BSNL ने अपने यूजर्स को तोहफा देते हुए अपने सालाना प्लान की वैधता 71 दिनों के लिए बढ़ा दी है। इस प्री-पेड प्लान की कीमत 1,999 रुपये है जिसमें यूजर्स को अब 365 दिनों की वैधता की जगह 436 दिनों की वैधता मिलेगी। इसके अलावा इस प्लान में यूजर्स को हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और फ्री एसएमएस का लाभ भी मिलेगा। हालांकि इस ऑफर का लाभ ग्राहक सिर्फ 26 जनवरी से लेकर 15 फरवरी तक ही ले सकते है।

bsnl L के 1,999 रुपये वाले प्लान में पहले की तरह हर दिन 3जीबी हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड लोकल व एसटीडी कॉलिंग और 100 मैसेज का फायदा मिलेगा। इतना ही नहीं, इस पैक में यूजर्स को रिंग बैक टोन भी फ्री मिलेगा। ताकि वैधता के दौरान अपने पसंद के गाने चुनकर अनलिमिटेड गाने बदल सकते हैं।

Published on:
27 Jan 2020 11:23 am