मोबाइल

one plus 6 के लॉन्च से पहले लीक हुई जानकारी, कुछ इस तरह के फीचर्स से होगा लैस

one plus 6 कंपनी का अब तक का सबसे महंगा प्रोडक्ट होगा, साथ ही बताया जा रहा है कि इस फोन में 256 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज होगी।

2 min read

नई दिल्ली: ऑनलाइन डेटा लीक होने वाली घटनाओं में एक और नाम जुड़ गया है।दरअसल मोबाइल फोन कंपनी one plus जून में अपने मोस्ट अवेटेड प्रोडक्ट one plus 6 का ग्रांड लॉन्च प्लान कर रही थी। लेकिन लॉन्चिंग से पहले ही फोन से जुड़ी सारी जानकारियां ऑनलाइन लीक हो चुकी हैं।

one plus 6 कंपनी का अब तक का सबसे महंगा प्रोडक्ट होगा, साथ ही बताया जा रहा है कि इस फोन में 256 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज होगी।इस फोन में कौन सी खूबियां होंगी जो इसे मार्केट में मौजूद फोन्स से ज्यादा अट्रैक्टिव बना रही है, जानिए डीटेल में।

ये भी पढ़ें

इस साल एप्पल लॉन्च कर सकता है 3 नए आईफोन

इन फीचर्स के साथ मार्केट में आएगा one plus 6

one plus 6 फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर होगा। इसके साथ ही 8जीबी रैम वाला ये फोन 256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा।6.2 इंच की स्क्रीन और 3डी ग्लास बैक डिजाइन के साथ मिलने वाला ये फोन डैश चार्जिंग फीचर से लैस होगा।

स्मार्टफोन में आपको वर्टिकल डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। जिसमें यूजर को 16 मेगापिक्सल और 20 मेगापिक्सल के दो सेंसर मिलेंगे।फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर होने की बात भी सामने आई है।

कीमत के मामले में देगा टक्कर

फोन की कीमत 749 डॉलर यानि लगभग 48,800 रू होगी।कीमत को देखते हुए कह सकते हैं कि वन प्लस 6, सैमसंग गैलेक्सी S9 प्लस और आईफोन एक्स के मुकाबले काफी सस्ता होगा।इसकी कम कीमत ही इसे उपभोक्ताओं की विश लिस्ट का हिस्सा बनाने को मजबूर करती है।

आईफोन एक्स जैसा दिखेगा ये फोन

फोन के लुक्स को देखें तो ये काफी कुछ आईफोन एक्स से मिलता जुलता है।फोन के फीचर्स लीक होने के बावजूद अभी तक फोन की लॉन्चिंग में किसी भी प्रकार के बदलाव की कोई खबर नहीं आई है। फोन की लांचिंग जून 2018 के लास्ट में होनी है। अब जबकि फोन के फीचर्स उपभोक्ताओं को पता चल चुके हैं तो ऐसे में इस बात का फोन की बिक्री पर कैसा असर पड़ेगा, ये देखना दिलचस्प होगा।

Updated on:
22 Mar 2018 01:46 pm
Published on:
22 Mar 2018 01:19 pm
Also Read
View All