मोबाइल

केवल अमेजन इंडिया पर ही मिलेगा OnePlus 3, 27999 रुपए है कीमत

इस फोन पर मिल रहे हैं कुछ आकर्षक ऑफर्स भी, जानने के लिए यहां पढ़ें

less than 1 minute read
Jun 15, 2016
OnePlus 3

नई दिल्ली। चीनी स्मार्टफोन वनप्लस 3 के लॉन्च से ठीक पहले कंपनी ने अपने इस स्मार्टफोन का पेपर विज्ञापन जारी किया है। इस विज्ञापन के अनुसार फोन की कीमत 27999 रुपए है और एड में लिखा है कि यह केवल अमेजन इंडिया वेबसाइट से ही खरीदा जा सकेगा।

इस विज्ञापन में कुछ ऑफर्स के बारे में भी जानकारी दी गई है। इस फोन को खरीदने पर यूजर को एक साल के लिए प्रीमियम म्यूजिक एप सावन प्रो की फ्री सब्सक्रिप्शन दी जाएगी। साथ ही वनप्लस केयर ऑफर के तहत इस फोन की एक साल की एक्सिडेंटल डैमेज प्रोटेक्शन भी दी जा रही है। आइडिया की सिम लगाने पर एक साल के लिए डबल डेटा ऑफर भी मिलेगा।

यह है फोन की खासियत

इस स्मार्टफोन में क्वॉल्कॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल मेमोरी दी गई है। इसका फिंगरप्रिंस स्कैनर केवल 0.2 सैकंड में ही फोन को अनलॉक कर देता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल रियर और 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है। पिछले वन प्लस स्मार्टफोन की तरह इसे लेने के लिए इन्वाइट की जरूरत नहीं होगी। कंपनी के को फाउंडर के मुताबिक इस बार यह फोन ओपन सेल के जरिए मिलेगा।

Published on:
15 Jun 2016 12:12 pm
Also Read
View All