इस डिवाइस की लॉन्चिंग कीमत 34,990 रुपये है। इसके बिक्री के लिए अमेज़न इंडिया पर आज से उपलब्ध कराया जा रहा है।
नई दिल्ली: चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी Oppo ने अपने R17 स्मार्टफोन को इसी साल लॉन्च किया गया है। साथ ही कंपनी ने oppo r17 Pro को भी भारत में पेश कर दिया है। आज से Oppo R17 हैंडसेट को ई-कॉमर्स साइट अमेज़न पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है।
Oppo R17 कीमत और ऑफर्स
इस डिवाइस की लॉन्चिंग कीमत 34,990 रुपये है। इसके बिक्री के लिए अमेज़न इंडिया पर आज से उपलब्ध कराया जा रहा है। इसकी खरीदारी पर मिल रहे ऑफर्स की बात की जाए तो रिलायंस जियो की तरफ से यूजर्स को 4,900 रुपये का फायदा और 3.2 टीबी डाटा की सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा अगर ग्राहक फोन की खरीदारी के लिए एचडीएफसी बैंक के कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो उन्हें 10 % का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा।
Oppo R17 स्पेसिफिकेशंस
ओप्पो के इस स्मार्टफोन में 6.2 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है जिसका रेश्यो 91.5 और (1080x2280 पिक्सल) रेज्यूलेशन है। डुअल नैनो सिम सपोर्ट करने वाला यह हैंडसेट एंड्रॉयड ओरियो बेस्ट कलर ओएस 5.2 पर रन करता है। साथ ही यह फोन नए 10nm प्रोसेस स्नैपड्रगन 670 चिपसेट के साथ आएगा। इसमें 2-6 कॉन्फिगरेशन में ओक्टा-कोर CPU मौजूद है। इसमें एड्रेनो 615 जीपीयू दिया गया है। इसमें 8GB रैम के साथ क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 670 प्रोसेसर मौजूद है।
Oppo R17 कैमरा
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में रियर डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका पहला कैमरा 16 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल वाला है। साथ ही यहां एलईडी फ्लैश भी मौजूद है। वहीं, सेल्फी के लिए 25 मेगापिक्सल वाला सोनी आईएमएक्स576 सेंसर दिया गया है। फोन का फ्रंट कैमरा AI बेस्ट पोर्ट्रेट मोड सपोर्ट के साथ आता है जिसका अपर्चर एफ/2.0 है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, GPS/ A-GPS और USB टाइप-C का सपोर्ट दिया गया है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है। पावर के लिए 3500 एमएएच की बैटरी दी गई है।