मोबाइल

2 मार्च Oppo Reno 3 Pro भारत में होगा लॉन्च, जानिए स्पेसिफिकेशन्स

2 मार्च Oppo Reno 3 Pro होगा लॉन्च कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर किया गया लिस्ट मीडियाटेक हेलियो पी95 प्रोसेसर का हो सकता है इस्तेमाल

less than 1 minute read
Oppo Reno 3 Pro will launch in India on March 2

नई दिल्ली: चीन स्मार्टफोन कंपनी ओप्पो 2 मार्च को भारत में रेनो 3 सीरीज का नया फोन लॉन्च करने जा रहा है। इस बात की जानकारी कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Oppo.com के जरिए मिली है। इससे पहले फोन को ई-कॉमर्स साइट पर लिस्ट किया गया था। इससे पहले चीन में Oppo Reno 3 और Reno 3 Pro को डुअल-मोड 5G सपोर्ट के साथ लॉन्च किया जा चुका है। माना जा रहा है कि भारत में इस स्मार्टफोन को कुछ अलग फीचर्स के साथ उतारा जाएगा और डुअल सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।

Oppo Reno 3 Pro specifications

ओप्पो रेनो 3 प्रो भारत में 5G की जगह LTE सपोर्ट के साथ लॉन्च किया जाएगा। डिस्प्ले की बात करें तो कंपनी इसमें फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दे सकती है जिसका रिजॉल्यूशन 1080*2400 पिक्सल होगा। इसके अलावा फोन में मीडियाटेक हेलियो पी95 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है और इसमें 8 जीबी रैम दिया जा सकता है। स्मार्टफोन एंड्रॉइड 10 पर आधारित ColorOS 7 पर काम करेगा। इस फोन को भारत में प्रीमियम कीमत में बेचा जाएगा।

फोटोग्राफी के लिए Oppo Reno 3 Pro में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। कंपनी की वेबसाइट पर बने पेस से जानकारी मिली है कि इस फोन के फ्रंट में 44 मेगापिक्सल का ड्यूल इन डिस्प्ले कैमरा मिलेगा। इसके साथ ही ये दुनिया का पहला फोन हो जाएगा जिसमें ये कैमरा दिया गया है। इसके मदद से यूजर्स ड्यूल लेंस बोकेह के जरिए शानदार इमेजेज कैप्चर कर सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए ओप्पो रेनो 3 प्रो में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, डुअल स्टीरियो स्पीकर्स, डॉल्बी ऑडियो टेक, एनएफसी सपोर्ट, आईआर ब्लास्टर सपोर्ट भी दिया जा सकता है।

Published on:
14 Feb 2020 01:13 pm
Also Read
View All