आज Realme C3 भारत में लॉन्च 3GB रैम व 32GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ मिलेगा फोन Realme C3 की शुरुआती कीमत 6,999 रुपये है
नई दिल्ली: Realme C series का नया स्मार्टफोन रियलमी सी3 लॉन्च कर दिया गया है। फोन की सेल ई-कॉमर्स साइट , कंपनी की आधिकारिक साइट और ऑफलाइन स्टोर पर 14 फरवरी से शुरू हो जाएगी। ऑफर्स की बात करें तो Realme C3 खरीदने पर जियो की तरफ से 7,550 रुपये का बेनेफिट मिलेगा। इस फोन को दो रैम वेरिएंट के साथ बाजार में उतारा है, जिसमें 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज शामिल है। इन दोनों वेरिएंट की कीमत क्रमश: 6,999 रुपये और 7,999 रुपये रखी गयी है। यूजर्स को इस फोन में लेटेस्ट प्रोसेसर और दमदार कैमरे का सपोर्ट मिलेगा।
Realme C3 की स्पेसिफिकेशन
फीचर्स की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच का एचडी प्लस वॉटर ड्रॉप नॉच डिस्प्ले दिया है, जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 89.8 फीसदी है। साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी70 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है और फोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन डुअल सिम को सपोर्ट करता है। जरूरत पड़ने पर स्टोरेज को एसडी कार्ड की मदद से बढ़ा भी सकते हैं। बता गें कि ये फोन Realme C2 का अपग्रेड वर्जन है।
Realme C3 का कैमरा
रियलमी ने इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) और 2 मेगापिक्सल का लेंस मौजूद है। साथ ही यूजर्स को इस फोन के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। वहीं, यूजर्स इस फोन के कैमरा से एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकेंगे। कनेक्टिविटी के लिहाज से Realme C3 में 4जी VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा फोन में रिवर्स चार्जिंग फीचर के साथ 5,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी।