मोबाइल

Redmi K20 और Redmi K20 Pro आज होंगे सेल के लिए उपलब्ध, जानें ऑफर्स

Redmi K20 और Redmi K20 Pro को Flipkart से खरीदा जा सकता है इन बैंक के कार्ड पर मिल रहा अतिरिक्त डिस्काउंट दोनों ही स्मार्टफोन 48MP रियर और 20MP पॉप-अप सेल्फी कैमरे से हैं लैस

2 min read

नई दिल्ली:Xiaomi के लेटेस्ट स्मार्टफोन Redmi K20 और Redmi K20 Pro को आज फ्लैश सेल के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। इस स्मार्टफोन को ग्राहक आज दोपहर 12 बजे से ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट ( Flipkart ) और कंपनी की ऑनलाइन साइट से खरीद सकते हैं। कंपनी ने अपने Redmi K20 सीरीज को पिछले महीने ही पेश किया है।

Redmi K20 और Redmi K20 Pro कीमत

Redmi K20 को 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट और 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में उतारा गया है और इनकी कीमत क्रमश: 21,999 रुपये और 23,999 रुपये है। दूसरी तरफ Redmi K20 Pro को 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है और इसकी कीमत क्रमश: 27,999 रुपये और 30,999 रुपये है।

Redmi K20 और Redmi K20 Pro ऑफर्स

इस सीरीज के स्मार्टफोन के साथ मिल रहे ऑफर्स की बात करें तो एक्सिस बैंक के बज क्रेडिट कार्ड पर 10% की छूट और एक्सिस बैंक के डेबिट कार्ड पर 5% का कैशबैक दिया जा रहा है। इसके अलावा अगर आप आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड से ईएमआई ट्रांजेक्शन करते हैं तो आपको फ्लैट 1,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही स्मार्टफोन्स को ईएमआई ऑप्शन पर भी खरीदा जा सकता है।

Redmi K20 स्पेसिफिकेशन

इस हैंडसेट में Redmi K20 Pro जैसे ही फीचर्स है, लेकिन इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर का इस्तेमाल है। पावर के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी है जो 18 वाट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Redmi K20 Pro स्पेसिफिकेशन

इस स्मार्टफोन में 6.39 इंच का एमोलेड फुल-एचडी+ डिस्प्ले है और इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है और फोन एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर रन करता है। इसमें 2.85 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। पावर के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी है जो 27 वाट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए तीन AI रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें पहला अपर्चर एफ/1.75 के साथ 48 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स 586 सेंसर, दूसरा वाइड-एंगल लेंस के साथ 13 मेगापिक्सल और तीसरा 8 मेगापिक्सल का मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन का वजन 191 ग्राम है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में wifi 802.11AC, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, GPS, 3.5mm हैडफोन जैक और NFC सपोर्ट दिया गया है।

Published on:
05 Aug 2019 11:22 am
Also Read
View All