मोबाइल

Redmi K20 Pro की कीमत में 3,000 रुपये की कटौती, जानिए ऑफर्स

Redmi K20 Pro की कीमत में 3,000 रुपये की कटौती 24,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीद सकते हैं फोन
less than 1 minute read
Redmi K20 Pro Price cut in India Now Starts at Rs 24,999
Redmi K20 Pro

नई दिल्ली: Redmi K20 Pro की कीमत में 3,000 रुपये की कटौती की गयी है। Redmi K20 Pro के 6 जीबी रैम व 128 जीबी वेरिएंट को 24,999 रुपये और 8 जीबी रैम व 256 जीबी वेरिएंट को 27,999 रुपये में बेचा जा रहा है, जबकि इसकी लॉन्चिंग कीमत 27,999 रुपये और 30,999 रुपये रखी गयी थी। इसके अलावा ICICI Bank Credit Card EMI के तहत फोन खरीदने पर 5 फीसदी का डिस्काउंट मिलेगा। बता दें कि शाओमी ने हाल ही में Redmi K20 Pro के लिए MIUI 11 अपडेट जारी किया है।

Redmi K20 Pro स्पेसिफिकेशन्स

इस स्मार्टफोन में 6.39 इंच का एमोलेड फुल-एचडी+ डिस्प्ले है और इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है और फोन एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर रन करता है। इसमें 2.85 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। पावर के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी है जो 27 वाट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

फोटोग्राफी के लिए तीन AI रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें पहला अपर्चर एफ/1.75 के साथ 48 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स 586 सेंसर, दूसरा वाइड-एंगल लेंस के साथ 13 मेगापिक्सल और तीसरा 8 मेगापिक्सल का मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन का वजन 191 ग्राम है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में wifi 802.11AC, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, GPS, 3.5mm हैडफोन जैक और NFC सपोर्ट दिया गया है।

Published on:
10 Feb 2020 04:39 pm