मोबाइल

Samsung Galaxy A50s के दाम में कटौती, जानिए नई कीमत

Samsung Galaxy A50s की कीमत में कटौती 17,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीद सकते हैं फोन फोन में Samsung का Exynos 9610 चिपसेट इस्तेमाल

less than 1 minute read
Samsung Galaxy A50s new price

नई दिल्ली: Samsung Galaxy A50s के दाम में भारी कटौती की गयी है। ग्राहक अब इस फोन को 17,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीद सकते हैं। इस नई कीमत में ग्राहकों को Galaxy A50s का 4GB रैम व 128GB स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। इससे पहले इस वेरिएंट को 19,999 रुपये में बेचा जा रहा था। वहीं 6GB रैम व 128GB स्टोरेज वेरिएंट 19,999 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। नई कीमत के साथ ग्राहक फोन को ई-कॉमर्स साइट्स व कंपनी अधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकते हैं।

Samsung Galaxy A50s स्पेसिफिकेशन्स

स्मार्टफोन Galaxy A50s में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गयी है और इसमें AMOLED Infinity U पैनल मौजूद है। इस फोन में Samsung का Exynos 9610 चिपसेट इस्तेमाल किया गया है। जरूरत पड़ने पर स्टोरेज को एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया भी जा सकता है। फोन में डुअल सिम कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं। फोन Android Pie पर काम करता है।

Samsung Galaxy A50s कैमरा

फोटोग्राफी के लिए रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसमें पहला 48 मेगापिक्सल, दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और तीसरा 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसिंग कैमरा होगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। पावर के लिए हैंडसेट में 4,000mAh की बैटरी दी जाएगी, जो 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ये फोन वाइट, ब्लैक और वॉयलेट कलर ऑप्शन के साथ आता है।

Published on:
07 Feb 2020 10:24 am
Also Read
View All