दुनिया की जानी-मानी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग जल्द ही भारत में अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। जानकारी के अनुसार, सैमसंग के इस नए स्मार्टफन का नाम सैमसंग गैलेक्सी जे7 डुओ हो सकता है। पहले इस स्मार्टफोन को गैलेक्सी जे8 (2018) का नाम दिए जाने की भी बात हो रही थी। यहां जानेंगे कैसा होगा ये स्मार्टफोन और कैसे होंगे इसके फीचर्स।