मोबाइल

10,000 रुपये से कम कीमत में Samsung Galaxy M01s भारत में लॉन्च, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy M01s भारत में लॉन्च फोन में octa-core MediaTek Helio P22 प्रोसेसर का इस्तेमाल हैंडसेट में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मौजूद है

2 min read
Samsung Galaxy M01s launch in India, Price, Features, Sale

नई दिल्ली। सैमसंग ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy M01s लॉन्च कर दिया है। ये हैंडसेट Galaxy M01 स्मार्टफोन का नया वर्जन है। कंपनी ने फोन को 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में उतारा है और इसकी कीमत 9,999 रुपये रखी है। ग्राहक फोन को लाइट ब्लू और ग्रे कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। सैमसंग ऑफलाइन रिटेल स्टोर से खरीदे जा सकते हैं। इसके अतिरिक्त इन्हें सैमसंग डॉट कॉम और अन्य रिटेलर्स से भी खरीदा जा सकता है। हालांकि यह स्मार्टफोन फिलहाल उपलब्ध नहीं है।

Samsung Galaxy M01s स्पेसिफिकेशन्स

फोन में 6.2 इंच का एचडी प्लस (720×1,280 pixels) टीएफटी डिस्प्ले दिया गया है, जो इनफिनिटी वी कट नॉच दिया गया है। डुअल सिम सपोर्ट दिया गया है और स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित वन यूआई कोर पर काम करता है। फोन में octa-core MediaTek Helio P22 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। जरूरत पड़ने पर एसडी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मिलता है। सैमसंग का दावा है कि इस स्मार्टफोन में लाइव फोकस फीचर दिया है, जिसका इस्तेमाल क्रिएटिव फोटोज के लिए किया जा सकता है। फ्रंट में कंपनी ने 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है। फोन में डॉल्बी एटमॉस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। फोन में ब्लूटूथ, वाईफाई और 4जी एलटीई मिलता है। इसके साथ ही फिंगरप्रिंट सेंसर और फेसअनलॉक का सपोर्ट भी दिया गया है। इसमें 4,000 एमएएच की बैटरी लगी है।

बता दें कि सैमसंग इस महीने यानी जुलाई में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी Samsung Galaxy M31 के नए वर्जन Samsung Galaxy M31s को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। गैलेक्सी एम31एस स्मार्टफोन कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट हो चुका है, जिसके जरिए स्मार्टफोन के कई स्पेसिफिकेशन का खुलासा किया जा चुका है। हालांकि नए फोन की कीमत ( Samsung Galaxy M31s Price ) को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है।

Samsung Galaxy M31s Specifications

इस स्मार्टफोन में स्पीड के लिए Samsung के Exynos 9611 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाएगा। इस फोन में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज दी जाएगी। गीकबेंच के मुताबिक, फोन एंड्रॉयड 10 पर काम करेगा। गीकबेंच स्कोर की बात करें तो फोन को सिंगल-कोर टेस्ट में 347 और मल्टी-कोर टेस्ट में 1,256 पॉइंट्स मिले हैं।

Published on:
16 Jul 2020 05:54 pm
Also Read
View All