Sony Xperia 8 डुअल रियर कैमरा से है लैस Sony Xperia 8 को फिलहाल जापान में पेश किया गया है Sony Xperia 8 ग्रे, ब्लैक, ऑरेंज और ब्लू कलर ऑप्शन में आता है
नई दिल्ली: Sony Xperia 8 को जापान में लॉन्च कर दिया गया है। इससे पहले कंपनी ने इस स्मार्टफोन को मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस ( MWC 2019 ) के दौरान पेश किया था। यह कंपनी का मिड रेंज स्मार्टफोन है जिसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर और डुअल रियर कैमरा दिया गया है। हालांकि कि इसे ग्लोबल मार्केट में कब तक लॉन्च किया जाएगा इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है।
Sony Xperia 8 कीमत और उपलब्धता
जापान में Sony Xperia 8 को 54,000 Yen करीब (35,850 रुपये) में पेश किया गया है। फोन 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ आता है। इस स्मार्टफोन को इस महीने के आखिर में ग्रे, ब्लैक, ऑरेंज और ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया जाएगा।
Sony Xperia 8 स्पेसिफिकेशंस
Sony Xperia 8 में 6 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है जिसका रिज्यॉलेशन (1080 x 2520) पिक्सल और आस्पेक्ट रेश्यो 21:9 है। इसके स्क्रीन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 का प्रोटेक्शन है। यह फोन एंड्रॉयड 9 पाई OS पर रन करता है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर दिया गया है।
Sony Xperia 8 कैमरा
Sony Xperia 8 के कैमरा सेक्शन की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसका प्राइमरी सेंसर F/1.8 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का कैमरा और सकेंडरी कैमरा F/2.4 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। पावर के लिए फोन में 2760 एमएएच की बैटरी दी गई है।