मोबाइल

Vivo U20 का 8GB रैम वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानिए कीमत, 12 दिसंबर को सेल

Vivo U20 का 8 जीबी रैम वेरिएंट भारत में लॉन्च 17,990 रुपये है 8 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत नए वेरिएंट के साथ दिया गया है 128GB स्टोरेज वेरिएंट

2 min read
Vivo U20 8GB RAM Variant

नई दिल्ली: Vivo U20 स्मार्टफोन का नया 8 GB रैम वेरिएंट भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इसके साथ कंपनी ने 128GB इंटरनल स्टोरेज दी है और भारत में नए वेरिएंट की कीमत 17,990 रुपये रखी है। लॉन्चिंग के दौरान फोन को 4GB रैम व 64GB स्टोरेज वेरिएंट और 6GB रैम व 64GB स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। इसकी कीमत क्रमश: 10,990 रुपये और 11,990 रुपये रखी गयी है। फोन के अलगे सेल का आयोजन भारत में 12 दिसंबर को किया जाएगा।

Vivo U20 Specifications

फोन में कंपनी ने 6.53 इंच की फुल-एचडी+ डिस्प्ले है। फोन के फ्रंट में कैमरे लिए वाटर नॉच डिस्प्ले दी है। इस फोन में Snapdragon 675 AIE चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है और Android 9 पर बेस्ड वीवो की कस्टमाइज UI Funtouch OS 9 पर रन करता है। पावर के लिए फोन में यूजर्स को 5,000mAh की बैटरी दी है, जो 18W फास्ट चार्ज सपोर्ट करती है।

Vivo U20 Camera

फोन के पिछले हिस्से में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर,दूसरा 8 मेगापिक्सल वाइड-एंगल कैमरा और तीसरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर कैमरा है। प्राइमेरी कैमरा नाइट मोड भी सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। हैंडसेट के बैक में फिंगरप्रिट सेंसर दिया गया है। बता दें कि ये स्मार्टफोन Vivo U10 का अपग्रेड वर्जन है। कनेक्टिविटी के लिए Vivo U20 स्मार्टफोन में माइक्रो USB पोर्ट, Bluetooth 5.0, GPS, BeiDou, GLONASS, Galileo और Wifi दिया गया है। साथ ही सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट और फेस अनलॉक दिया गया है।

Vivo U10 Specifications

इस स्मार्टफोन में 6.35 इंच की डिस्प्ले है और फोन Android 9.0 Pie पर रन करता है। पावर के लिए 5000एमएएच की बैटरी दी गयी है, जो 18W फास्ट चार्जिंग को सोपर्ट करती है। फोन को 3GB रैम व 32GB स्टोरेज, 3GB रैम व 64GB स्टोरेज और 4GB रैम व 64GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया था। इसकी कीमत क्रमश: 8,990 रुपये, 9,990 रुपये और 10,990 रुपये है। स्मार्टफोन में octa-core Qualcomm Snapdragon 665 processor का इस्तेमाल है। फोटोग्राफी के लिए रियर में 13 मेगापिक्सल, 8 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का कैमरा है और फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

Updated on:
10 Dec 2019 09:34 pm
Published on:
10 Dec 2019 03:41 pm
Also Read
View All