मोबाइल

Vivo V15 Pro और Vivo S1 के दाम में कटौती, जानिए नई कीमत

Vivo V15 Pro और Vivo S1 की कीमत हुई कम 15,990 रुपये की शुरूआती कीमत में बेचा जा रहा Vivo S1 नई कीमत के साथ दोनों फोन कंपनी के साइट पर उपलब्ध

less than 1 minute read
Vivo S1 Price cut in India

नई दिल्ली: vivo v15 pro और Vivo S1 की कीमत में चीन की स्मार्टफोन कंपनी ने वीवो ने भारी कटौती की है। नई कीमत के साथ कंपनी ने अपनी वेबासइट पर दोनों फोन को लिस्ट किया है। Vivo V15 Pro का 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट अब 19,990 रुपये में बेचा जा रहा है। वहीं Vivo S1 का 4GB रैम व 128GB स्टोरेज वेरिएंट 15,990 रुपये, 6GB रैम व 64GB वेरिएंट को 17,990 रुपये और 6GB रैम व 128GB स्टोरेज वेरिएंट 17,990 रुपये में लिस्ट किया गया है।

Vivo V15 Pro Specifications

इस हैंडसेट में 6.39 सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1,080 x 2,316 पिक्सल है। इस स्मार्टफोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। पावर के लिए फोन में 3700 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोटोग्राफी के लिए बैक में ड्यूल LED फ्लैस के साथ ट्रिपल कैमरा दिया गया है। इसमें पहला 48 मेगापिक्सल, दूसरा 8 मेगापिक्सल और तीसरा 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। वहीं सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Vivo S1 Specifications

इस स्मार्टफोन में 6.38-inch FHD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन (2340×1080) पिक्सल है और इसमें Super AMOLED डिस्प्ले के साथ वॉटरड्रॉप स्टाइल नॉच भी दिया गया है। फोन में मीडियाटेक हीलियो P65 ऑक्टा-कोर SoC का इस्तेमाल किया गया है। स्मार्टफोन एंड्रॉइड 9 पाई बेस्ड Funtouch OS 9 पर रन करता है। फोटोग्राफी के लिए Vivo S1 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें पहला 16 मेगापिक्सल, दूसरा 8 मेगापिक्सल और तीसरा 2 मेगापिक्सल का कैमरा है। फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है और ड्यूल सिम को सपोर्ट करता है। पावर के लिए फोन में 4500 एमएएच की बैटरी दी गई है।

Updated on:
07 Jan 2020 01:02 pm
Published on:
07 Jan 2020 12:58 pm
Also Read
View All