मोबाइल

दो सेल्फी कैमरे वाला Vivo V19 भारत में कल होगा लॉन्च, जानें कीमत व फीचर्स

Vivo V19 कल भारत में होगा लॉन्च 25,000 रुपये के आस-पास हो सकती है कीमत डुअल सेल्फी कैमरे से लैस होगा स्मार्टफोन

2 min read
Vivo V19 launch in India On May 12 With Dual Selfie Camera

नई दिल्ली: Vivo V19 को कल यानी 12 मई को भारत में ऑनलाइन लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले फोन को 26 मार्च को लॉन्च किया जाना था, लेकिन लॉकडाउन के चलते लॉन्चिंग रद्द कर दी गयी थी। दरअसल, तीसरे लॉकडाउन में ग्रीन और ऑरेंज जोन में गौ-जरूरी चीजों की सप्लाई शुरू कर दी गयी है, जिसे देखते हुए कंपनी ने फोन को पेश करने का फैसला लिया है। भारत में फोन का बेस वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ हो सकता है और इसकी कीमत करीब 25,000 रुपये रखी जा सकती है। इसके अवाला फोन को मिस्टिक सिल्वर और पियानो ब्लैक कलर में उतारा जाएगा।

Vivo V19 के स्पेसिफिकेशन्स

भारत से बाहर स्मार्टफोन में 6.44 इंच का फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 2400x1080 पिक्सल्स है। फोन Android 10 ओएस पर रन करता है और इसमें स्पीड के लिए Qualcomm Snapdragon 712 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। भारत में फोन का टॉप वेरिएंट 8GB रैम व 256GB स्टोरेज के साथ आ सकता है। फोन के स्टोरेज को एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। फोन में इंन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है और डुअल सिम कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Vivo V19 का कैमरा

फोटोग्राफी के लिए क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। पहला f/1.79 अपर्चर के साथ 48-मेगापिक्सल का सेंसर, दूसरा f/2.2 अपर्चर के साथ 8-मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस, तीसरा f/2.4 अपर्चर के साथ 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और चौथा 2-मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर कैमरा मौजूद है। वहीं वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए ड्यूल फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें पहला f/2.08 अपर्चर के साथ 32-मेगापिक्सल का सेंसर और दूसरा f/2.28 अपर्चर के साथ 8-मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। पावर बैकअप के लिए 4,500 एमएएच की बैटरी दी गयी है जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है और USB Type-C के साथ है।

Published on:
11 May 2020 05:02 pm
Also Read
View All