मोबाइल

Xiaomi Mi 10 की आज से सेल शुरू, जानिए कीमत व स्पेसिफिकेशन्स

Xiaomi Mi 10 की सेल आज से शुरू स्मार्टफोन 5G नेटवर्क सपोर्ट के साथ है फोन में 108 मेगापिक्सल का लेंस कैमरा मौजूद

less than 1 minute read
Xiaomi Mi 10 Sale

नई दिल्ली: Xiaomi Mi 10 का आज से चीन में सेल शुरू हो गयी है। ये स्मार्टफोन Android 10 बेस्ड Xiaomi के कस्टम ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता हैं और फोन में Snapdragon प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। इतना ही नहीं स्मार्टफोन 5G नेटवर्क सपोर्ट के साथ आता है। बता दें कि इस फोन के साथ Mi 10 Pro को भी पेश किया गया है जिसकी सेल 18 फरवरी से शुरू होगी। इस फोन की शुरूआती कीमत CNY 3,999 (लगभग Rs 40,000 रुपये) रखी गयी है।

Xiaomi Mi 10 स्पेसिफिकेशन्स

इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच की 90 Hz रिफ्रेश वाली AMOLED कर्व्ड डिस्प्ले दी गई है और इसके साथ 180Hz का टच रिफ्रेश रेट है। स्मार्टफोन में Qualcomm का फ्लैगशिप Snapdragon 865 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। Xiaomi Mi 10 को कंपनी ने तीन अलग-अलग वेरिएंट में उतारा है। इसमें पहला वेरिएंट 8GB रैम व 128GB स्टोरेज, दूसरा 8GB रैम व 256GB स्टोरेज और तीसरा वेरिएंट 12GB रैम व 256GB स्टोरेज के साथ उतारा गया है। इन तीनों की कीमत क्रमश: CNY 3,999 (लगभग Rs 40,000), CNY 4,299 (लगभग Rs 43,000) CNY 4,699 (लगभग Rs 47,000) रखी गई है।

कैमरा

Xiaomi Mi 10 में फोटोग्राफी के लिए चार रियर कैमरे दिए गए हैं। पहला 108 मेगापिक्सल का लेंस, दूसरा 13 मेगापिक्सल और तीसरा-चौथा 2-2 मेगापिक्सल लेंस कैमरा दिया गया है। पावर के लिए स्मार्टफोन में 4,780mAh की बैटरी दी गयी जो 30W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है और फोन 10W रिवर्स चार्जिंग भी सपोर्ट करता है। ये स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन्स टाइटेनियम सिल्वर ब्लैक, पीच गोल्ड और आइस ब्लू में उपलब्ध है।

Published on:
14 Feb 2020 04:12 pm
Also Read
View All