मुंबई

‘पायलट की सीट पर सो रहे, गिरफ्तार करो’, जय पवार ने शेयर किया VSR के मालिक का चौंकाने वाला वीडियो

अजित पवार के विमान हादसे को लेकर विमान दुर्घटना जांच प्राधिकरण ने हाल ही में 22 पन्नों की एक प्राथमिक रिपोर्ट पेश की है। रिपोर्ट के अनुसार, 28 जनवरी को हुआ यह हादसा तब हुआ जब विमान पहले एक पेड़ से टकराया और फिर जमीन पर गिर गया।
2 min read
Mar 02, 2026
VSR Owner Rohit Singh, Pilot Sleeping Video
अजित पवार विमान हादसे के बाद नया विवाद (Patrika Photo)

महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय अजित पवार के छोटे बेटे जय पवार ने सोशल मीडिया पर एक सनसनीखेज वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में कथित तौर पर वीएसआर (VSR) विमानन कंपनी के मालिक रोहित सिंह उड़ान के दौरान मुख्य पायलट की सीट पर सोते हुए दिखाई दे रहे हैं। जय पवार ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए विमानन सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इस घटना को बेहद गंभीर बताते हुए सिंह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, जय पवार ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि यह वीडियो कब और कहां का है।

जय पवार की डीजीसीए से भावुक अपील

जय पवार ने अपने पोस्ट में बेहद भावुक संदेश लिखा है। उन्होंने कहा कि अपने पिता को खोने का दर्द उन्हें जीवनभर सताएगा। उन्होंने नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) से मांग की है कि इस मामले की तुरंत और निष्पक्ष जांच की जाए। जय पवार ने आग्रह किया है कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक वीएसआर कंपनी के सभी विमानों की उड़ानों पर रोक लगा दी जाए। उन्होंने रोहित सिंह को तुरंत गिरफ्तार करने और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की भी अपील की है।

सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर खड़े हुए सवाल

जय पवार का कहना है कि आसमान में उड़ते समय इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती। उन्होंने इसे न केवल अपने पिता की याद में, बल्कि हर यात्री की सुरक्षा के लिए एक बेटे की करुण पुकार बताया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद विमानन क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

गौरतलब है कि 28 जनवरी को अजित पवार के विमान का पुणे जिले के बारामती में हादसा हुआ था। इस घटना ने पूरे राज्य को झकझोर दिया था। हादसे के करीब एक महीने बाद विमान दुर्घटना जांच प्राधिकरण (AAIB) ने 22 पन्नों की प्रारंभिक रिपोर्ट पेश की।

रिपोर्ट के अनुसार, विमान पहले एक पेड़ से टकराया और उसके बाद जमीन पर गिरा। घटना के समय बारामती एयरपोर्ट पर लगभग 3,000 मीटर दृश्यता दर्ज की गई थी। जांच में यह भी कहा गया कि उड़ान से पहले पायलट ने शराब का सेवन नहीं किया था।

Updated on:
02 Mar 2026 11:05 am
Published on:
02 Mar 2026 11:05 am
Also Read
View All
‘मुझे लगा मैं मरने वाली हूं’, कैंसर की खबर ने तोड़ दिया था मनीषा कोइराला को, बोलीं- ‘वो रात ‘सबसे अकेली और लंबी थी’

‘मैं भी अपने कुछ गानों में ऑटो-ट्यून इस्तेमाल करता हूं’, सोनू निगम का बड़ा खुलासा, बोले- ‘सिंगर्स की जगह नहीं ले सकते एक्टर्स’

राहुल सिप्लिगुंज पर FIR क्यों हुई? ‘Naatu Naatu’ सिंगर ने खोला राज, बोले- ‘वकील की वजह से आया मेरा नाम’

​​​​​प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले ‘कटहल किंग’, 12 मिनट की मुलाकात में खेती से बाजार तक हुई चर्चा

‘बहुत सी चीजें पहले जैसी नहीं होंगी’, कैंसर ट्रीटमेंट के बीच हिना खान ने रॉकी से कही थी ये बात, फिर भी नहीं छोड़ा साथ