Pune Fire : शहर के पद्मावती (Padmavati) इलाके में एक कार में आग लग गई। बाद में आग पर काबू पा लिया गया। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
Car caught fire in Pune : महाराष्ट्र के पुणे शहर में रविवार को सड़क किनारे खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। इसके बाद कार का अगला हिस्सा पूरी तरह जल गया। हालांकि, घटना के वक्त कार में कोई मौजूद नहीं था। हालांकि फायर ब्रिगेड की मुस्तैदी से बड़ा हादसा टल गया।
बड़ी बात यह है कि जहां कार में आग लगी, उसके बगल में घर भी था। गनीमत रही कि आग वहां नहीं फैली और आग पर काबू पा लिया गया।
पुणे अग्निशमन विभाग के मुताबिक, आज (14 जुलाई) दोपहर तीन बजे के करीब फायर कंट्रोल रूम को पद्मावती में विनाकर ऑडिटोरियम के पास डीजल से चलने वाली एक कार में आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद तुरंत कटराज फायर स्टेशन (Katraj Fire Station) से दमकल गाड़ी भेजी गई।
घटनास्थल पर पहुंचने पर फायर ब्रिगेड कर्मियों ने देखा कि फोर्ड कार के अगले हिस्से से आग की लपटें निकल रही थीं, जबकि पीछे से तेल का रिसाव हो रहा था। आग पर काबू पाने के लिए पानी और फोम का इस्तेमाल किया गया। कुछ ही मिनटों में आग की लपटों को बुझा दिया गया और लगभग 15 मिनट के भीतर आग पूरी तरह से बुझा दी गई। सौभाग्य से इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।