
Kamwari RiverFlood: महाराष्ट्र में कोंकण क्षेत्र के जिलों में मूसलाधार बारिश के चलते कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात बन गए है। इस बीच कामवारी नदी उफान पर है। इससे नदी किनारे मौजूद निचले इलाकों में जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सबसे बुरा हाल ठाणे जिले के भिवंडी शहर का है, जहां कई इलाके जलमग्न हो गए है।
यह भी पढ़े-
भारी बारिश के कारण कामवारी नदी के किनारे की बस्तियों में घुटनों तक पानी जमा हो गया, जिससे नागरिकों को काफी परेशानी हो रही है। शहर की कई सड़के पानी में डूबी हुई है। नदी किनारे रहने वाले लोगों के घरों में पानी घुस गया है।
एक स्कूल बस पानी में डूब गई। गनीमत ये रही कि स्कूल बस खाली थी और उसमें कोई बच्चा सवार नहीं था। बस ही नहीं दूसरे कई वाहन भी पानी में डूबे दिखे।
महाराष्ट्र के ठाणे, कल्याण, भिवंडी में पिछले दो दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण कल्याण रेलवे स्टेशन के बाहर पानी भर गया है। इसके चलते आने-जाने वाले यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
लगातार हो रही बारिश के कारण ठाणे शहर के कई इलाके की सड़कें नदियों में तब्दील हो गई है। जिले के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति देखने को मिल रही है।
कल्याण पश्चिम रेलवे स्टेशन के बाहर पानी की निकासी नहीं होने के कारण दीपक होटल से कल्याण कोर्ट तक घुटने तक पानी भर गया है। लोगों को पानी के बीच से होकर ही गुजरना पड़ रहा है। ऐसा ही हाल डोंबिवली एमआईडीसी का भी रहा। जहां पोस्ट ऑफिस के बाहर जलभराव की समस्या बनी हुई है। जो लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रही है।
Published on:
14 Jul 2024 08:14 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
