
Ganpati Special Trains List: गणेशोत्सव 2026 के दौरान अपने घर जाने वाले लाखों यात्रियों के लिए मध्य रेलवे ने बड़ी सौगात दी है। रेलवे ने 246 गणपति स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। इनमें 184 आरक्षित (एसी, स्लीपर और जनरल कोच) तथा 62 अनारक्षित (MEMU) विशेष ट्रेनें शामिल हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए ये ट्रेनें मुंबई, पुणे और कोंकण के प्रमुख स्टेशनों के बीच चलाई जाएंगी। रेलवे ने इन ट्रेनों की बुकिंग की तारीख भी घोषित कर दी है।
मध्य रेलवे के अनुसार, गणेशोत्सव के दौरान कुल 246 विशेष ट्रेन सेवाएं संचालित होंगी। इनमें छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) से 98 सेवाएं, लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) से 76 सेवाएं और पुणे से 10 सेवाएं के साथ ही 62 अनारक्षित मेमू विशेष ट्रेन सेवाएं भी शामिल हैं।
CSMT से सावंतवाड़ी रोड के लिए हर दिन दो स्पेशल ट्रेनें
ट्रेन संख्या 01103/01104 (32 सेवाएं)
01103: 11 से 26 सितंबर 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 3:30 बजे CSMT से रवाना होकर अगले दिन सुबह 4:00 बजे सावंतवाड़ी रोड पहुंचेगी।
01104: 12 से 27 सितंबर तक प्रतिदिन सुबह 4:35 बजे सावंतवाड़ी रोड से चलकर शाम 4:40 बजे CSMT पहुंचेगी।
स्टॉपेज: दादर, ठाणे, पनवेल, पेन, रोहा, मानगांव, वीर, खेड़, चिपलूण, कामथे, सावरदा, आरावली रोड, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, अडावली, विलवडे, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, नांदगांव रोड, कंकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल और जराप।
कोच संरचना: 2 AC-3 Tier, 12 स्लीपर, 6 जनरल, 2 गार्ड ब्रेक वैन।
ट्रेन संख्या 01151/01152 (34 सेवाएं)
01151: 11 से 27 सितंबर तक प्रतिदिन रात 12:25 बजे CSMT से प्रस्थान, दोपहर 2:20 बजे सावंतवाड़ी रोड आगमन।
01152: प्रतिदिन दोपहर 3:35 बजे सावंतवाड़ी रोड से रवाना होकर अगले दिन सुबह 4:35 बजे CSMT पहुंचेगी।
स्टॉपेज: दादर, ठाणे, पनवेल, पेन, रोहा, मानगांव, वीर, खेड़, चिपलूण, सावरदा, आरावली रोड, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, अडावली, विलवडे, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, नांदगांव रोड, कंकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल और जराप।
CSMT-रत्नागिरी दैनिक स्पेशल (32 सेवाएं)
ट्रेन संख्या 01153/01154
01153: 11 से 26 सितंबर तक प्रतिदिन सुबह 11:30 बजे CSMT से चलकर रात 8:25 बजे रत्नागिरी पहुंचेगी।
01154: 12 से 27 सितंबर तक प्रतिदिन सुबह 4:00 बजे रत्नागिरी से रवाना होकर दोपहर 1:30 बजे CSMT पहुंचेगी।
स्टॉपेज: दादर, ठाणे, पनवेल, पेन, रोहा, मानगांव, वीर, करंजड़ी, खेड़, चिपलूण, कामथे, सावरदा, आरावली रोड और संगमेश्वर रोड।
LTT से सावंतवाड़ी रोड के लिए कई स्पेशल ट्रेनें
दैनिक स्पेशल (01171/01172) - 34 सेवाएं
LTT से सुबह 8:20 बजे प्रस्थान, रात 9:00 बजे सावंतवाड़ी रोड आगमन।
वापसी में रात 10:35 बजे सावंतवाड़ी रोड से चलकर अगले दिन सुबह 11:25 बजे LTT पहुंचेगी।
द्वि-साप्ताहिक स्पेशल (01131/01132) - 8 सेवाएं
हर गुरुवार और रविवार, 17 से 27 सितंबर तक।
LTT से सुबह 8:45 बजे, सावंतवाड़ी रोड से रात 11:20 बजे प्रस्थान।
साप्ताहिक स्पेशल (01129/01130) - 4 सेवाएं
15 और 22 सितंबर (मंगलवार) को संचालित होगी।
इन सभी ट्रेनों के प्रमुख स्टॉपेज ठाणे, पनवेल, पेन, रोहा, मानगांव, खेड़, चिपलूण, सावरदा, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, अडावली, विलवडे, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, कंकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल और जराप होंगे।
LTT-रत्नागिरी और मडगांव के लिए भी विशेष ट्रेनें
LTT-रत्नागिरी (01167/01168): सप्ताह में 5 दिन, कुल 22 सेवाएं।
LTT-मडगांव AC स्पेशल (01165/01166): 15 और 22 सितंबर को।
LTT-मडगांव स्पेशल (01185/01186): 16 और 23 सितंबर को।
मडगांव जाने वाली ट्रेनों का ठहराव ठाणे, पनवेल, पेन, रोहा, मानगांव, खेड़, चिपलूण, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, अडावली, विलवडे, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, कंकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड, मदुरे, थिविम और करमाली में होगा।
पुणे से रत्नागिरी के लिए 10 विशेष ट्रेनें
मध्य रेलवे पुणे से भी कुल 10 विशेष ट्रेन सेवाएं चलाएगा।
AC साप्ताहिक स्पेशल (01445/01446) - 4 सेवाएं
15 और 22 सितंबर को रात 12:25 बजे पुणे से रवाना होकर सुबह 11:50 बजे रत्नागिरी पहुंचेगी।
वापसी में शाम 5:50 बजे रत्नागिरी से चलकर अगले दिन सुबह 5:20 बजे पुणे पहुंचेगी।
साप्ताहिक स्पेशल (01447/01448) - 6 सेवाएं
12, 19 और 26 सितंबर (शनिवार) को संचालित होगी।
स्टॉपेज: चिंचवड़, तलेगांव, लोनावला, कल्याण, पनवेल, पेन, रोहा, मानगांव, वीर, करंजड़ी, खेड़, चिपलूण, सावरदा, आरावली रोड और संगमेश्वर रोड।
यात्रियों की सुविधा के लिए 62 अनारक्षित MEMU सेवाएं भी शुरू की जाएंगी।
दिवा-खेड़-दिवा मेमू: 32 सेवाएं (12 कोच)
ट्रेन नंबर 01155 (दिवा से खेड़): 11 सितंबर से 27 सितंबर तक (22 सितंबर को छोड़कर) रोजाना सुबह 07.15 बजे दिवा से छूटेगी और उसी दिन दोपहर 14.35 बजे खेड़ पहुंचेगी। (16 सेवाएं)
ट्रेन नंबर 01156 (खेड़ से दिवा): 11 सितंबर से 27 सितंबर तक (22 सितंबर को छोड़कर) रोजाना शाम 16.00 बजे खेड़ से छूटेगी और उसी दिन रात 22.50 बजे दिवा पहुंचेगी। (16 सेवाएं)
स्टॉपेज: निलजे, तलोजा पांचनांद, कलंबोली, पनवेल, सोमटने, रसयानी, आपटा, जीते, हमरापुर, पेन, कसु, नागोठने, निधि, रोहा, कोलाड, इंदापुर, मानगांव, गोरेगांव रोड, वीर, सापे वामने, करंजडी, विंहेरे, दिवानखावटी और कलंबानी बुद्रुक।
दिवा-चिपलूण-दिवा मेमू: 30 सेवाएं (12 कोच)
ट्रेन नंबर 01133 (दिवा से चिपलूण): 11 सितंबर से 27 सितंबर तक (23 सितंबर को छोड़कर) रोजाना दोपहर 13.40 बजे दिवा से प्रस्थान करेगी और उसी दिन रात 21.30 बजे चिपलूण पहुंचेगी। (15 सेवाएं)
ट्रेन नंबर 01134 (चिपलूण से दिवा): 12 सितंबर से 28 सितंबर तक (24 सितंबर को छोड़कर) रोजाना सुबह 07.30 बजे चिपलूण से प्रस्थान करेगी और उसी दिन दोपहर 13.00 बजे दिवा पहुंचेगी। (15 सेवाएं)
स्टॉपेज: निलजे, तलोजा पांचनंद, कलंबोली, पनवेल, सोमाटने, रसयानी, आपटा, जीते, हमरापुर, पेन, कासु, नागोठने, निधि, रोहा, कोलाड, इंदापुर, मानगांव, गोरेगांव रोड, वीर, सापे वामने, करंजाडी, विंहेरे, दिवानखावटी, कलंबानी बुद्रुक, खेड़ और अंजनी।
मध्य रेलवे ने आरक्षित गणपति स्पेशल ट्रेनों की बुकिंग की तारीख भी घोषित कर दी है। 1 अगस्त से 01153, 01445, 01167 और 01447, 2 अगस्त से 01165 और 01185 और 3 अगस्त से 01103, 01129, 01151, 01171 और 01131 के टिकटों की बुकिंग शुरू होगी।