मुंबई

October Heat: फिर बदलेगा मौसम… मुंबई-कोंकण में उमस और गर्मी का अलर्ट, 16-17 अक्टूबर को कई जिलों में तेज बारिश का अनुमान

Maharashtra Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार, मुंबई, ठाणे और कोंकण के अन्य जिलों में अगले दो-तीन दिनों तक भीषण गर्मी व उमस रहेगी, जबकि रायगढ़, रत्नागिरी, पुणे, सातारा और कोल्हापुर समेत कई जिलों में 16-17 अक्टूबर को गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।
3 min read
• •
Oct 13, 2026
Maharashtra Rain and Heatwave Alert
महाराष्ट्र मौसम अपडेट (पत्रिका फाइल फोटो)

IMD Weather Forecast: महाराष्ट्र में मानसून की विदाई के बाद एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुंबई केंद्र ने 13 से 17 अक्टूबर तक के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके मुताबिक, मुंबई और ठाणे में अगले कुछ दिनों तक गर्मी और उमस परेशान कर सकती है, जबकि कोंकण, पश्चिमी महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना है।

IMD के अनुसार, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे, सातारा, कोल्हापुर और सांगली समेत कई जिलों में अलग-अलग दिनों में बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। कुछ स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है।

मुंबई और ठाणे में गर्मी और उमस से बढ़ी परेशानी

मुंबई (Mumbai Thane Heat wave Alert) और ठाणे में 13 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर लू जैसी गर्म परिस्थितियों का अनुमान जताया गया है। 14 और 15 अक्टूबर को भी अलग-अलग स्थानों पर गर्म और उमस भरा मौसम रह सकता है। तीनों दिन येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद 16 और 17 अक्टूबर को दोनों जिलों में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है।

पालघर में 13 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर गर्म और उमस भरा मौसम रहने की संभावना है। हालांकि, 14 से 17 अक्टूबर तक जिले में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में बारिश की भविष्यवाणी

IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, कोंकण क्षेत्र के जिलों में अगले कुछ दिनों के दौरान मौसम अलग-अलग रूप ले सकता है।

रायगढ़: 13 से 15 अक्टूबर तक गर्म और उमस भरा मौसम रह सकता है। 16 अक्टूबर को हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। 17 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर बिजली चमकने, हल्की से मध्यम बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

रत्नागिरी: 13 अक्टूबर को गर्म और उमस भरा मौसम रहने का अनुमान है। 14 अक्टूबर को हल्की बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं। 15 अक्टूबर को दोपहर या शाम के समय बारिश की संभावना है। 16 अक्टूबर को हल्की से मध्यम बारिश और 17 अक्टूबर को गरज-चमक के साथ बारिश तथा तेज हवाएं चल सकती हैं।

सिंधुदुर्ग: 13 और 14 अक्टूबर को मौसम शुष्क रह सकता है। 15 अक्टूबर को हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। 16 और 17 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर बिजली चमकने, बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

पुणे और सातारा में भी बारिश का अनुमान

पश्चिमी महाराष्ट्र के कुछ जिलों में भी मौसम बदल सकता है। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, पुणे और सातारा में 13 अक्टूबर को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 14 और 15 अक्टूबर को हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

16 और 17 अक्टूबर को पुणे, पुणे के घाट क्षेत्रों, सातारा और सातारा के घाट क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बिजली चमकने, हल्की से मध्यम बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

कोल्हापुर और आसपास के घाट क्षेत्रों में 15 अक्टूबर से गरज-चमक के साथ बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। 16 और 17 अक्टूबर को भी कुछ स्थानों पर बारिश और तेज हवाओं का अनुमान है।

नासिक, जलगांव और छत्रपति संभाजीनगर में बारिश 'गायब'

मौसम विभाग के मुताबिक, नासिक, नासिक के घाट क्षेत्र, जलगांव, धुले और नंदुरबार में 13 से 17 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। जबकि छत्रपति संभाजीनगर, परभणी और हिंगोली में भी इस अवधि के दौरान मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। जालना में 14 अक्टूबर को हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं, जबकि बीड में 14 और 17 अक्टूबर को हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

नांदेड़ में 16 अक्टूबर को हल्की बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं। 17 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर गरज-चमक, हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं का अनुमान है।

विदर्भ के जिलों के लिए कोई चेतावनी नहीं

IMD की रिपोर्ट में अकोला, अमरावती, भंडारा, बुलढाणा, चंद्रपुर, गढ़चिरौली, गोंदिया, नागपुर, वर्धा, वाशिम और यवतमाल के लिए 13 से 17 अक्टूबर तक कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है।

हालांकि, मौसम की परिस्थितियां बदल सकती हैं। इसलिए लोगों को ताजा पूर्वानुमान और मौसम विभाग की आधिकारिक सूचनाओं पर नजर रखने की सलाह दी जाती है।

Updated on:
13 Oct 2026 05:13 pm
Published on:
13 Oct 2026 05:13 pm
Also Read
View All