मुंबई

Mumbai: आधी रात को हाइवे पर जल रही थी कार, सीएम एकनाथ शिंदे ने काफिला रोक कर जाना पीड़ित का हाल, वीडियो वायरल

Eknath Shinde Viral Video: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे औरंगाबाद दौरे से मुंबई लौट रहे थे। देर रात साढ़े 12 बजे जब वे अपने आवास की ओर आ रहे थे तभी विले पार्ले इलाके में एक कार में आग लग गई। जलती कार के पास एक युवक भी खड़ा था, जो उस कार का मालिक था।

less than 1 minute read
Sep 13, 2022
Mumbai burning car Eknath Shinde
मुंबई में हाइवे पर जल रही थी कार, सीएम एकनाथ शिंदे ने देखा तो रोका अपना काफिला

Mumbai Viral Video: बीती देर रात मुंबई के वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे (Western-Express Highway) पर एक कार में अचानक भीषण आग लग गई। इस बीच वहां से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का काफीला गुजर रहा था। बीच सड़क जलती कार को देखकर सीएम शिंदे ने तुरंत अपना काफीला रोका और घटनास्थल पर मौजूद पीड़ित को ढांढस बंधवाया।

मिली जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे औरंगाबाद दौरे से मुंबई लौट रहे थे। देर रात साढ़े 12 बजे जब वे अपने आवास की ओर आ रहे थे तभी विले पार्ले इलाके में एक कार में आग लग गई। जलती कार के पास एक युवक भी खड़ा था, जो उस कार का मालिक था। युवक को दुखी देखकर मुख्यमंत्री शिंदे ने अपना काफिला रोका और उसे हिम्मत बंधवाई। साथ ही पीड़ितो को पूरी मदद का भरोसा दिया। यह भी पढ़े-Pune: पुणे-अहमदनगर हाईवे पर कार को 2 किमी तक घसीटता रहा कंटेनर, बाल-बाल बची 4 की जान, देखें खौफनाक हादसा

मुख्यमंत्री के शब्दों को सुनकर पीड़ित युवक फूट-फूट कर रोने लगा। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शिंदे समूह की समर्थक शिवसेना नेता शीतल म्हात्रे ने इस वीडियो को अपने ट्विटर पर शेयर किया है। इस वीडियो में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे युवक से घटना के बारे में पूछते नजर आ रहे हैं। शिंदे ने युवक को समझाते हुए कहा, ''घबराओ नहीं, अहम बात यह है कि जान बच गई है। कार हम नई खरीद लेंगे।”

वीडियो में देखा जा सकता है कि शिंदे की यह बात सुनकर युवक फूट-फूट कर रोने लगा। उसके बाद शिंदे ने पुलिस से पीड़ित की जानकारी ली। उसके बाद उन्होंने फिर से युवक से गाड़ी के पास नहीं जाने के लिए कहा। उन्होंने युवक की हरसंभव मदद करने का निर्देश दिया।

Published on:
13 Sept 2022 12:48 pm