मुंबई

Mumbai: शादीशुदा शख्स ने लड़की से दोस्ती की, होटल ले गया और लूट ली आबरू, पत्नी ने छीने गहने!

Mumbai Crime News: मुंबई में एक युवती से बलात्कार का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति-पत्नी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
2 min read
• •
Updated: 27 Jun 2025, 7:31 PM IST
Maharashtra minor girl rape
सांकेतिक तस्वीर

मुंबई शहर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ाने वाली घटना सामने आई है। मुंबई पुलिस ने एक 32 वर्षीय महिला की शिकायत पर एक व्यक्ति और उसकी पत्नी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसे नशीला पेय पिलाकर दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया और कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। आरोपी की पत्नी पर भी पति की मदद करने का आरोप है।

होटल में हुई वारदात

शिकायत के अनुसार, पालघर जिले में रहने वाली पीड़िता की मुलाकात आरोपी से पिछले वर्ष हुई थी। दिसंबर 2024 में आरोपी ने उसे होटल ले जाकर एक नशीला पेय पिलाया। और जब वह बेसुध हो गई तो आरोपी ने कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो मोबाइल से रिकॉर्ड किए। बाद में जब महिला को होश आया तो उसे पता चला कि उसके साथ बलात्कार किया गया है।

32 वर्षीय पीड़िता ने बताया की आरोपी शख्स ने इस घिनौने कृत्य की तस्वीरें और वीडियो बनाए थे और इन्हीं के आधार पर कई बार ब्लैकमेल कर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इतना ही नहीं आरोपी ने महिला के क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन शॉपिंग भी की।

जब पीड़िता आरोपी के घर उसका पर्दाफाश करने गई तो आरोपी और उसकी पत्नी ने उसे अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी और मुंह बंद रखने के लिए कहा। आरोप है कि दोनों ने पीड़िता के पहने हुए सोने के गहने भी छीन लिए।

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

लगातार हो रहे उत्पीड़न से तंग आकर महिला ने आखिरकार मुंबई पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं 69, 123, 308(2), 351(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी दंपति की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।

कोचिंग सेंटर में शर्मनाक वारदात

बीड जिले में 17 वर्षीय छात्रा से छेड़खानी और यौन उत्पीड़न के आरोप में कोचिंग सेंटर के दो पुरुष शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पीड़ित लड़की ने शिवाजीनगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार पीड़िता का 30 जुलाई 2024 से 25 मई 2025 के बीच कई बार उत्पीड़न किया गया। दोनों शिक्षक उसे कोचिंग सेंटर के ऑफिस में बुलाते थे और उसे कपड़े उतारने के लिए मजबूर करते थे। फिर लड़की की अश्लील तस्वीरें खींचकर उसके साथ अश्लील हरकत करते थे। दोनों आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

Updated on:
27 Jun 2025, 7:31 PM IST
Published on:
Also Read
View All
दाऊद के भाई के जब्त फ्लैट में घुसपैठ की कोशिश, ED ने उपद्रवियों पर दर्ज कराई FIR

दूसरी बार मां बनने के 36 दिन बाद ही सेट पर लौटने की तैयारी में दीपिका पादुकोण! शाहरुख खान की ‘किंग’ के लिए करेंगी शूटिंग

​​​​​PM मोदी को जन्मदिन की बधाई देने पर नाती का सुशील कुमार शिंदे ने किया बचाव, बोले- बैनर लगाने से क्या बिगड़ गया?

रामदास कदम का बड़ा आरोप: क्या बीजेपी को भी सताने लगा है एकनाथ शिंदे का डर? मनोज जरांगे पर साजिश रचने का आरोप

Maharashtra News: प्रेमी की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई प्रेमिका, हॉस्टल में थम गईं सांसें, हादसे में 4 दोस्तों की हुई थी मौत