4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तलाकशुदा टीचर से बढ़ाई नजदीकियां, फिर मौका पाकर लूट ली आबरू, कहा- पुलिस के पास गई तो…

Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र में एक शिक्षिका से बलात्कार का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 22 Jun 2025, 6:30 PM IST

harassment case

प्रतीकात्मक तस्वीर। (फोटो- पत्रिका)

महाराष्ट्र के लातूर (Latur Crime) में एक शिक्षिका के साथ बलात्कार और छेड़छाड़ की गंभीर वारदात सामने आई है, जिसने पूरे शहर को हिला कर रख दिया है। पीड़िता एक तलाकशुदा महिला है, जिसका फायदा उठाकर दो आरोपियों ने उसके साथ हैवानियत कि। इनमें से एक आरोपी संतोष गर्जे ने शिक्षिका के साथ बलात्कार किया, जबकि दूसरा आरोपी यशवंत जगताप शिक्षिका के साथ बार-बार अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ करता था।

पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि दोनों आरोपियों ने पहले उसके साथ नजदीकी बढ़ाई, फिर उसे कातपुर रोड स्थित एक फ्लैट पर ले गए और उसके साथ अत्याचार किया। यही नहीं, आरोपियों ने उसे लातूर और गोवा ले जाकर भी शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।

यह भी पढ़े-शर्मनाक! चलती कैब में 28 वर्षीय महिला पायलट से जबरदस्ती की कोशिश, पुलिस को देख भागे आरोपी

शिकायत में यह भी बताया गया है कि संतोष गर्जे ने पीड़िता को धमकाया कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो वह उसके आपत्तिजनक वीडियो और फोटो वायरल कर देगा। वहीं, यशवंत जगताप ने भी बार-बार पीड़िता का यौन उत्पीड़न किया। पीड़िता का कुछ साल पहले तलाक हो गया था।

इस मामले में विवेकानंद चौक पुलिस स्टेशन में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं। संतोष गर्जे के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है, जबकि यशवंत जगताप पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया है कि पीड़िता कि शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी पहलुओं की जांच कि जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह शर्मनाक घटना एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा करती है। स्थानीय नागरिकों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए मांग की है कि आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए, ताकि महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाई जा सके। अधिकारियो ने कहा की मामले की जांच चल रही है।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़