4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुंबई: चलती कैब में 28 वर्षीय महिला पायलट का यौन उत्पीड़न, पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा, 2 फरार

Mumbai Female Pilot Molested : मुंबई में कैब में महिला पायलट से छेड़छाड़ की कोशिश की गई, ड्राइवर ने कैब में दो अजनबियों को बैठाया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 22 Jun 2025, 5:42 PM IST

Woman pilot molested in moving cab in Mumbai

मुंबई में चलती कैब में महिला पायलट से छेड़छाड़ (AI Image)

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा हुआ है। गुरुवार रात एक 28 वर्षीय महिला पायलट के साथ कैब में सफर के दौरान जबरदस्ती और अश्लील हरकत की कोशिश की गई। यह चौंकाने वाली घटना उस समय घटी जब महिला पायलट मुंबई के सीएसएमटी स्टेशन से अपने घर लौट रही थी। महिला ने मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में लिया है।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात में महिला पायलट ने दक्षिण मुंबई में अपने पति से मिलने के बाद घाटकोपर स्थित अपने घर लौटने के लिए उबर कैब बुक की थी। करीब आधे घंटे बाद रात करीब 11 बजे कैब ड्राइवर ने अचानक रास्ता बदल दिया। फिर उसने कैब आगे रोक दी और दो अज्ञात पुरुष आकर कार में बैठ गए। उसमें से एक व्यक्ति ड्राइवर के बगल में बैठा, जबकि दूसरा महिला पायलट के ठीक बगल में पीछे आकर बैठा। दो अनजान पुरुषों को अचानक कैब में देखकर महिला घबरा गई और उसने शोर मचाना शुरू किया।

यह भी पढ़े-Nitin Gadkari: खूबसूरत लड़की से सौ लोग प्यार करते हैं… बीजेपी से जुड़े सवाल पर ये क्या बोल गए गडकरी

जिसके बाद एक आरोपी ने महिला पायलट को धमकाया कि वह चुप रहे, जबकि पीछे बैठे आरोपी ने उसे गलत तरीके से छूने की कोशिश की। शिकायत में पीड़िता ने बताया की यह सब जब हो रहा था तो कैब चालक चुपचाप गाड़ी चलाता रहा।

सौभाग्य से जब कार पुलिस की चेकिंग प्वाइंट के पास पहुंची, तो चालक ने गाड़ी की रफ्तार कम कर दी। यह देखकर दोनों अजनबी कार से उतरकर फरार हो गए। इसके बाद कैब चालक ने महिला को उसके घर छोड़ा। कैब से उतरने के बाद जब महिला ने उससे इस घटना को लेकर सवाल किया, तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद महिला ने अपने पति को फोन पर घटना के बारे में बताया और फिर दोनों पुलिस के पास गए और शिकायत दर्ज करवाई। पीड़िता का पति नौसेना में अधिकारी बताया जा रहा हैं।

शुक्रवार सुबह महिला पायलट अपने पति के साथ घाटकोपर पुलिस स्टेशन गई और शिकायत दर्ज कराई। भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 75(1) (यौन उत्पीड़न), 351(2) (आपराधिक धमकी) और 3(5) (सामान्य इरादा) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए घाटकोपर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और कैब चालक को हिरासत में ले लिया और पूछताछ कर रही है, जबकि दोनों फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस फिलहाल घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज और चालक कि कॉल रिकॉर्ड की जांच कर रही है।