4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Maharasthra: प्रेम विवाह के कुछ दिन बाद ही पत्नी की हत्या, चरित्र पर शक में पति ने घोंटा 20 वर्षीय पत्नी का गला

Yawal Murder Case: महाराष्ट्र के जलगांव जिले के यावल में चरित्र पर शक को लेकर हुए विवाद में 20 वर्षीय पति पर अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Imran Ansari

•

Updated: 4 Nov 2026, 1:09 PM IST

Murder

प्रेम विवाह के कुछ दिन बाद ही पत्नी की हत्या, प्रतीकात्मक फोटो-पत्रिका

Husband Kills Wife: लगांव। महाराष्ट्र के जलगांव जिले के यावल शहर में प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत सामने आया है। परिवार की इच्छा के खिलाफ जाकर प्रेमी से शादी करने वाली 20 साल की मशिराबी की उसके पति फरदीन खान ने कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पति को पत्नी के चरित्र पर शक था, जिसको लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।

परिवार की मर्जी के खिलाफ किया था प्रेम विवाह

जानकारी के मुताबिक, यावल शहर के गणपति नगर इलाके में रहने वाले फरदीन खान आरिफ खान (20) और मशिराबी फरदीन खान (20) पति-पत्नी थे। मशिराबी ने परिवार की इच्छा के खिलाफ जाकर फरदीन से प्रेम विवाह किया था। शुरुआत में दोनों ने साथ जिंदगी बिताने के सपने देखे, लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही उनके बीच विवाद शुरू हो गए। बताया जा रहा है कि फरदीन अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था।

थप्पड़ मारने के बाद पति ने घोंटा गला

पुलिस के अनुसार, मंगलवार को घर में दोनों के बीच एक बार फिर पत्नी के चरित्र को लेकर बहस हुई। देखते ही देखते विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि पत्नी मशिराबी ने गुस्से में आकर फरदीन को थप्पड़ मार दिया, जिसको बाद फरदीन आग बबूला हो गया और आरोप के मुताबिक वह मशिराबी का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

कुछ घंटों में आरोपी पति गिरफ्तार

घटना की जानकारी मिलने के बाद यावल पुलिस ने जांच शुरू की और कुछ ही घंटों में फरदीन खान को पकड़ लिया। मृतका की मां शमीमाबी सैयद अक्रम, निवासी सूरत (गुजरात), की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार

बता दें कि घटना के बाद मशिराबी का अंतिम संस्कार शोकाकुल माहौल में किया गया। मामले की आगे की जांच पुलिस निरीक्षक रंगनाथ धारकड़े के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक मैनोद्दीन सैयद कर रहे हैं।