मृतक की पत्नी अर्चना करचे ने सोलापुर के जिला पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत देकर आटपाडी क्षेत्र के एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना के नेता तानाजी पाटिल, उनके भाई शिवाजी पाटिल और जिला परिषद सदस्य रोहन पाटिल पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। परिवार का आरोप है कि सुपारी देकर इस वारदात को अंजाम दिलाया गया। मृतक के भाई अजितसिंह करचे ने भी दावा किया है कि उनके पास एक रिकॉर्डिंग है, जिसमें संबंधित नेता धमकी देते सुनाई दे रहे हैं। अर्चना करचे ने कहा कि परिवार का कमाने वाला सदस्य चला गया है और उनके दो छोटे बच्चे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब राज्य में भाजपा की सरकार है, तब एक भाजपा नेता की हत्या हो रही है तो आम लोगों की सुरक्षा का क्या होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मामले में न्याय दिलाने की मांग की है।