3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अनिल अंबानी ग्रुप पर ED का बड़ा एक्शन, 510 करोड़ की संपत्ति अटैच; दो चार्टर्ड विमान और विंडमिल भी जब्त

ED ने अनिल अंबानी ग्रुप की 510.17 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच कीं। कार्रवाई में दो चार्टर्ड विमान, महाराष्ट्र में जमीन, ऑफिस परिसर और तमिलनाडु की दो विंडमिल शामिल हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Mukul Kumar

•

Updated: 3 Nov 2026, 7:00 PM IST

Anil Ambani

अनिल अंबानी। (फाइल फोटो- ANI)

अनिल अंबानी की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बैंक धोखाधड़ी से जुड़े दो अलग-अलग मामलों में रिलायंस अनिल अंबानी ग्रुप की 510.17 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच कर ली हैं। इन संपत्तियों में दो चार्टर्ड विमान, कई जमीन, ऑफिस परिसर, बैंक में जमा रकम, फिक्स्ड डिपॉजिट और निवेश शामिल हैं।

ईडी की यह कार्रवाई रिलायंस कम्युनिकेशन लिमिटेड (आरकॉम) और रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (आरएचएफएल) तथा रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड (आरसीएफएल) से जुड़े बैंक धोखाधड़ी मामलों में की गई है। एजेंसी के मुताबिक, दोनों मामलों में अलग-अलग संपत्तियों को अटैच किया गया है।

एक मामले में 263.05 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच

ईडी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, कुल 510.17 करोड़ रुपये की संपत्तियों पर कार्रवाई की गई है। इसमें सबसे बड़ा हिस्सा रिलायंस होम फाइनेंस और रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस से जुड़े मामले का है।

इस मामले में 263.05 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच की गई हैं। वहीं, रिलायंस कम्युनिकेशन के बैंक धोखाधड़ी मामले में 247.12 करोड़ रुपये की संपत्तियों पर कार्रवाई हुई है। इस तरह दोनों मामलों को मिलाकर ईडी ने अनिल अंबानी ग्रुप की 510.17 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की है।

रिलायंस कम्युनिकेशन मामले में दो चार्टर्ड विमान भी शामिल

रिलायंस कम्युनिकेशन लिमिटेड से जुड़े बैंक धोखाधड़ी मामले में ईडी ने जिन संपत्तियों को अटैच किया है, उनमें दो चार्टर्ड विमान भी शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार, इस मामले में महाराष्ट्र में मौजूद छह जमीन के टुकड़ों और एक ऑफिस परिसर को भी कार्रवाई के दायरे में लिया गया है। इन सभी संपत्तियों की कीमत 247.12 करोड़ रुपये बताई गई है।

तमिलनाडु में दो विंडमिल और बैंक जमा रकम पर कार्रवाई

रिलायंस होम फाइनेंस और रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस से जुड़े मामले में ईडी ने 263.05 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच की हैं। अधिकारियों के मुताबिक, इस कार्रवाई में तमिलनाडु में मौजूद दो विंडमिल यानी पवन चक्कियां भी शामिल हैं।

इनके अलावा बैंक खातों में जमा रकम, फिक्स्ड डिपॉजिट और निवेश को भी अटैच किया गया है। एजेंसी ने इस मामले में कंपनियों से जुड़ी रकम की वसूली और लेनदेन से संबंधित रिसीवेबल्स यानी मिलने वाली रकम पर भी कार्रवाई की है।