मुंबई

‘अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी संभाले कमान’, नितिन गडकरी का बड़ा बयान

Nitin Gadkari Nagpur Speech: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में बयान देकर नई चर्चा छेड़ दी है। उन्होंने कहा कि अब वे ज्यादा काम नहीं कर सकते और नई पीढ़ी को जिम्मेदारी सौंपने का सही समय आ गया है। जानें क्या हैं पूरा मामला...
2 min read
Aug 25, 2026
Next generation in BJP, Nitin Gadkari news
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के ‘नई पीढ़ी को जिम्मेदारी’ वाले बयान से सियासी हलचल तेज (फोटो सोर्स- IANS)

Nitin Gadkari Nagpur Speech: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के एक बयान ने देश के सियासी गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है। नागपुर में एक कार्यक्रम के दौरान गडकरी ने कहा कि वे पिछले 30 सालों से लगातार सार्वजनिक जीवन में काम कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कई उतार-चढ़ाव देखे और कई सम्मान भी पाए। लेकिन अब वे पहले जितना काम नहीं कर सकते। उनका मानना है कि अब समय आ गया है जब नई पीढ़ी को काम करने का मौका दिया जाए और पुरानी पीढ़ी उनका मार्गदर्शन करें।

'उतार-चढ़ाव देखे, अब नई पीढ़ी को मौका देने का समय'

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि वे बीते 30 सालों से लगातार सार्वजनिक जीवन में सक्रिय हैं। इस सफर में उन्होंने कई उतार-चढ़ाव देखे और अनेक उपलब्धियां भी हासिल की। उन्होंने स्पष्ट किया कि हाल के दिनों में सार्वजनिक कार्यक्रमों और रोजमर्रा के कामों में उनकी सहभागिता कम हुई है। गडकरी के अनुसार, पुरानी पीढ़ी को अब संरक्षक की भूमिका निभाते हुए नए चेहरों को आगे आने का अवसर देना चाहिए।

'काम में भागीदारी हुई कम, लेकिन विकास नहीं रुकेगा'

गडकरी ने बताया कि हाल के दिनों में रोजमर्रा के कामों और सार्वजनिक कार्यक्रमों में उनकी भागीदारी काफी कम हो गई है। हालांकि, काम कम करने के संकेतों के बीच उन्होंने विकास कार्यों को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। गडकरी ने कहा कि आने वाले समय में विकास का दायरा और बढ़ेगा। उनका लक्ष्य है कि महाराष्ट्र का कोई भी आदिवासी गांव बिजली से वंचित न रहे और राज्य में विकास साफ नजर आए।

संगठनात्मक बदलाव और कैबिनेट फेरबदल की अटकलें

नितिन गडकरी का यह बयान ऐसे समय में आई है जब हाल ही में भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय टीम में बड़ा बदलाव देखा गया है। पार्टी संगठन में कई नए और युवा चेहरों को जगह दी गई है, जिसे पार्टी के अंदर पीढ़ीगत बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। संगठन में हुए इस बड़े बदलाव के बाद अब केंद्रीय कैबिनेट में भी फेरबदल की अटकलें तेज हो गई हैं, जिसके बीच गडकरी के इस बयान के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।

Updated on:
25 Aug 2026 02:37 pm
Published on:
25 Aug 2026 01:59 pm